देहरादून।राजधानी दून के रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दो दिवसीय उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया और उत्तराखंड में निवेश की उपलब्धियों को गिनाया।मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को शॉल और दो पुस्तकें भेंट की। इसके साथ ही पीएम मोदी को जौनसारी वस्त्र भेंट किया गया।पीएम मोदी ने सबका आभार जताते हुए कहा कि हम नए भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिल क्लास का तेज गति के विकास हो रहा है। अस्सी प्रतिशत युवा शक्ति सामर्थ्य से भरपूर है। बैंकिंग सिस्टम को ताकत मिली है। जीएसटी के तौर पर स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा टैक्स मिला। आज यह कहा जा सकता है कि चैतरफा परिवर्तन के दौरमें निवेशकों के लिए भारत में सर्वोत्तम माहौल बना हुआ है। आयुष्मान योजना से मेडिकल सेक्टर में निवेश की संभावना बढ़ी हैं। उत्तराखंड हमारेन्यू इंडिया को रिप्रेजेंट करता है। राज्य के विकास के लिए त्रिवेंद्र रावत की सरकार भरसक प्रयास कर रही है। अब जरूरत है कि इस मंच पर जो बातें और वायदे हुए हैं, वो जल्द से जल्द जमीन परउतरें। जिससे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिले। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड में इतने संसाधन है किवह हिंदुस्तान को पोटेंशियल बना सकता है। पीएम ने बताया कि इस इवेंट में जापान उत्तराखंड का पार्टनर है। निवेशकों को परेशानी न हो इसलिए सब सिस्टम ऑन लाइन कर दिया गया है। उन्होंने कहा किअगर राज्यों के सामर्थ्य को चैनलाइज किया जाए तो कोई भारत के विकास को नहीं रोक सकता।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले न्यू इंडिया को रिप्रेजेंट करता है उत्तराखंड


Post A Comment: