ऋषिकेश। ऋषिकेश में भाजपा के टिकट बंटवारें के बाद हुई बगावत जिसमें स्थानीय भाजपा कार्यकार्ताओं के गुस्से के कोप का भाजन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट तक को बनना पड़ा। उसके बाद से ऋषिकेश मेयर सीट का मुकबला कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण व निर्दलीय बीना शर्मा के बीच ही रह गया है। जिसका कारण यह है कि लक्ष्मी सजवाण पहले भाजपा में रह चुकी है। इसलिए भाजपा के ज्यादातर बागी कार्यकर्ताओं का समर्थन खुले तौर पर लक्ष्मी सजवाण को मिल रहा है। क्योंकि लक्ष्मी सजवाण के रूप में उन्हें जिताऊ व हमदर्द जनप्रतिनिधि नज़र आ रहा है। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी बीना शर्मा एक जमीन से जुड़ी हुई जनप्रतिनिधि है। जिनका अपना वोट बैंक है। इसलिए ऋषिकेश में सीधे तौर पर कांगेे्रस प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण व निर्दलीय बीना शर्मा मे सीधे टक्कर नज़र आ रही है। जबकि भाजपा प्रत्याशी को बगावत के चलते अपनों ने ही नकार दिया है तो और से कैसे उम्मीद की जा सकती है। भाजपा की अनीता मंमगई का सीधा विरोध सड़कों पर आने के कारण उन्हें वह लोग भी सपोट नहीं कर पा रहे हैं जो कभी उनके साथ खड़े रहते थे।

Post A Comment: