देहरादून: प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घोषित न होने से नामांकन के पहले दिन शनिवार को चुनिंदा निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
शनिवार को प्रदेश में निकाय चुनावों में नामांकन के पहले दिन गिने-चुने ही नामांकन हुए। जिलों में बनाए गए नामांकन केंद्र सूने-सूने ही नजर आए। हालांकि, शनिवार को भी मतपत्रों की बिक्री का काम चलता रहा। निर्वाचन आयोग की ओर से पूरे प्रदेश में आए नामांकन की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम भी शुरू कर दिया गया है। यह कंट्रोल रूम अब चुनावों तक सक्रिय रहेगा। यहां भी शाम साढ़े सात बजे तक केवल देहरादून से ही जानकारी मिली थी। इसके बाद रात नौ बजे यह कंट्रोल रूम भी बंद हो गया। अब रविवार को पूरे प्रदेश की जानकारी एकत्र की जाएगी। वहीं, रविवार होने के कारण जिलों में नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। हालांकि, अन्य कार्यो के लिए निर्वाचन आयोग व कंट्रोल रूम खुले रहेंगे।


Post A Comment: