देहरादून। एनएच 74 घोटाले में दो आईएएस पंकज पाण्डेय व चन्द्रेश यादव के नाम के बाद केन्द्र में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति में जा रहे एसएसपी ऊधमसिंहनगर सदानंत दाते को रोक लिया गया था लेकिन शनिवार को दाते केन्द्र में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया गया है। इसके साथ ही शासन ने चार आईपीएस अधिकारियों को तबादले किये हैं।
शासन से जारी लिस्ट में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। रिद्धिम अग्रवाल को हरिद्वार एसएसपी के पद पर तैनाती दी गई है। बरिंदरजीत सिंह एसएसपी एसटीएफ बनाए गए हैं। उधमसिंहनगर के एसएसपी सदानंद दाते को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। जिसके बाद कृष्ण कुमार वीके ऊधमसिंहनगर के नए एसएसपी होंगे। बता दें कि उधमसिंहनगर के एसएसपी सदानंद दाते एनएच 74 घोटाले की एसआईटी टीम के इंचार्ज भी हैं। सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर डॉ. दाते की नई पोस्टिंग हुई है। प्रदेश के दो आईएएस के नाम एनएच घोटाले में आये थे जिसके बाद इस घोटाले की जांच कर रहे एसआईटी इंचार्ज सदानंद दाते को इस दौरान प्रतिनियुक्ति पर भेजने से जांच प्रभावित करने के आरोप विपक्ष ने सरकार पर लगाए थे जिसके कारण उन्हें प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव नहीं किया गया था लेकिन शनिवार को सरकार से उन्हें केन्द्र में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। जिसके बाद फिर जांच प्रभावित होने के स्वर बुलंद होने लगे हैं।

Post A Comment: