ऋषिकेश। इनरव्हील क्लब ऋषिकेश ने एक निर्धन कन्या  की शादी में अपना योगदान दिया गया। क्लब ने सभी सदस्यों के सहयोग से 2100 रुपए का नकद चैक एवं इस्तेमाल का सारा सामान जैसे कि खाने एवं पकाने के बर्तन, 8 साड़ियां, चार सूट, कंबल, शॉल,  वूलन बेडशीट, सीलिंग फैन, प्रेशर कुकर,  एवं दुल्हन के लिए चांदी की एवं आर्टिफिशल आर्टिफिशियल ज्वैलरी,  डिनर सेट  एवं 25 किलो आटा,  चावल, चीनी 15 किलो घी आदि देकर परिवार की मदद की गई अध्यक्षा रेखा गर्ग जी द्वारा  बताया गया कि इनर व्हील क्लब का समाज में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहता है और समय-समय पर क्लब शिक्षा के क्षेत्र में व अन्य जरूरतमंदों की मदद करता रहा है वह आगे भी करता रहेगा।
 इस अवसर पर सचिव सलोनी गोयल, गीता धीर, प्रवीण मलिक, स्नेह जैन, वर्षा खन्ना,  आरती अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, रुचि सिंगल,  ऋतु असूजा एवं रश्मि अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

Post A Comment: