ऋषिकेश। बुधवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने एक अति निर्धन परिवार की महिला को उनकी शादी के उपलक्ष में जरूरी सामान भेंट किया गया।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्य गण आज प्रातः 11 बजे श्री गोपाल मंदिर मुखर्जी मार्ग ऋषिकेश में एकत्रित हुए जहां क्लब ने अति निर्धन परिवार से तालुक रखने वाले पंडित प्रताप शर्मा  जी की बेटी की शादी के लिए
एक बेड सेट व विभिन्न प्रकार के वस्त्र भेट किये और भगवान गोपाल से उनके सुखद भविष्य की प्रार्थना करि।
पंडित प्रताप शर्मा के पुत्र पंडित गोविंद जी ने इस मदद के लिए क्लब के सदस्यों को धन्यवाद कहा। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि क्लब निर्धन लोगो की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।
इस अवसर पर आशीष अग्रवाल ,सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा , अभिनव गोयल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: