#MeToo FIR against Subhash Ghai: बॉलीवुड में मीटू को लेकर बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है। कुछ ही दिन पहले शो मैंन सुभाष घई पर उन्हीं की एक्स एंप्लॉई ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद फिर से एक एक्ट्रेस और मॉडल केट शर्मा ने भी उन पर दुबारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
केट ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में सुभाष घई के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस केस की शिकायत में उन्होंने बताया है कि 6 अगस्त को एक पार्टी के दौरान सुभाष घई ने उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि सुभाष घई ने मुझे घर बुला कर मसाज करने को कहा, उन्होंने मेरा हाथ अपनी पीठ और कान पर रखा और मुझे मालिश देने के लिए कहा।
अपना हाथ मेरे प्राइवेट पार्ट पर रख दिया जिससे मैं कांप गई। मैं नहीं जानती थी कि मैं खुद का बचाव कैसे करूं। मैंने उनसे कहा कि मुझे बर्थडे पार्टी में जाना है प्लीज मुझे जाने दीजिए।उन्होंने मुझे कहा कि अगर मैं आज वापस नहीं आउंगी तो वह मेरे साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं 3, 4 या 5 बजे तक आऊं। केट के आरोपों के बाद मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है। बता दें, केट शर्मा एक टीवी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने स्टार प्लस के शो मेरी दुर्गा में एक किरदार निभाया था। अब वह सुभाष घई की फिल्म ऐतराज के सीकवल में भी नजर आएंगी।


Post A Comment: