ऋषिकेश। एम्स संस्थान, ऋषिकेश के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुँचे केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जे पी नड्डा से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। इस मौक़े पर जेपी नड्डा जी को बदरी केदार धाम का प्रसाद एवं रूद्राक्ष की माला भी भेंट की।

Post A Comment: