ऋषिकेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार नरेन्द्र सिंह बिन्द्रा के निवास स्थान पर वरिष्ठ कांग्रेस जनो की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में उत्तराखंड क्रान्ति दल के 2017 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे व गढ़वाल मण्डल युवा अध्यक्ष राजेंद्र गैरोला, सुरेन्द्र कैन्तूरा जिला उपाध्यक्ष, विजय नौटियाल नगर महामंत्री, मदन सिंह रावत ,विट्टू कुमार बृजेश कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता ओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इसके अलावा नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नं 8 से चुनाव मे निर्दलीय प्रत्याशी मती विजय लक्ष्मी शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस पार्टी ने विजय लक्ष्मी शर्मा को वार्ड नं 8 से कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस जन नगर निगम चुनाव में मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण व सभी कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को जिताने में जुड जाये देश कांग्रेस की ओर देख रहा है भाजपा से देश त्रस्त है भाजपा सिर्फ समाज को बाँट रही है धन बल से प्रलोभन से चुनाव को प्रभावित करना चाहती है परन्तु जनता इनकी चाल को समझ चुकी है अब इनके बहकावे मे नहीं आयेगी।कांग्रेस का कनुबा रोज बढ रहा है । मेयर प्रत्याशी श्री मती लक्ष्मी सजवाण  ने सभी कांग्रेस जनो से मिल रहे सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। बैठक का संचालन नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने किया । इस अवसर पर सरदार नरेन्द्र सिंह बिन्द्रा, हर्षवर्धन शर्मा,विजय सारस्वत, जयपाल जाटव,राजपाल खरोला,जयेंद्र रमोला,जिला अध्यक्ष चौधरी गौरव सिंह,राजेश व्यास,मुमताज हाशिम,अरविन्द जैन,ज्योति सजवाण,सतीश शर्मा,कमला शर्मा, सरोज देवराडी,मधु जोशी,विजेन्द्र गौड,राजकुमार अग्रवाल,वेदप्रकाश शर्मा,राजकुमार तलवार,दिनेश चन्द्र मास्टर, संजय गुप्ता मनीष शर्मा,त्रिलोकी नाथ तिवारी, रमाकांत तिवारी, अब्दुल रहमान,उमा ओबराय ,तनवीर सिंह,जयपाल सिंह, अभिषेक शर्मा,दीवान सिंह तोमर अजय कुमार शर्मा देवी प्रसाद,मख्खन लाल सूरी,सरदार गुरु बक्श सिंह आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: