ऋषिकेश ,08नवम्बर । देश की राष्ट्रीय पार्टी कहलाने वाली बहुजन समाज पार्टी द्वारा ऋषिकेश नगर निगम में महिला उम्मीदवार ना ढुंढ पाने के कारण  ऋषिकेश के पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में तीब्र रोष  उत्पन्न गया है। यह खुलासा बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा कोऑर्डिनेटर लल्लन राजभर द्वारा दिए गए नगर निगम के चुनाव में समर्थन के बाद हुआ ।लल्लन राजभर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव में कोई महिला प्रत्याशी ढूंढने में असफल रही है जिसके कारण पार्टी को एक उम्मीदवार को अपना समर्थन देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओंं का कहना था कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला है लेकिन ऋषिकेश नगर निगम में महिला प्रत्याशी  के ना  उतारे जाने पर कार्यकर्ताओं मेंं रोष उत्पन्न है।

Post A Comment: