ऋषिकेश,08 नवम्बर (आज का आदित्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीपावली के अवसर पर केदारनाथ में आना बहाना था असली मकसद धार्मिक यात्रा के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सहित अधिकारियों से वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के साथ  निगम और नगर पालिकाओं में पार्टी की स्थिति का जायजा लेना भी था ।ज्ञात रहे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के दिन केदारनाथ की यात्रा पर थे उससे पूर्व उन्होंने जॉली ग्रांट हवाई पट्टी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा प्रदेश के अधिकारियों से भारतीय जनता पार्टी की स्थिति के बारे में भी फीडबैक लिया उसके बाद उन्होंने हरसिल में जहां दीपावली सैनिकों के साथ मनाई वही केदारनाथ में केदार बाबा से आगामी होने वाले चुनाव के लिए आशीर्वाद भी प्राप्त किया । इसी श्रंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश के मेयर पद पर चुनाव लड़ रही अनीता मंमगाई को विजई होने का आशीर्वाद भी दिया ।

Post A Comment: