मुनिकीरेती। मुनि की रेती थाना पुलिस ने सोमवार को सिद्धार्थ हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष मंडल पुत्र प्रमोद निवासी शीशम झाड़ी ऋषिकेश को पुलिसवाला ने गिरफ्तार  कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती ने आभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम चौकी प्रभारी शिवपुरी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में बिहार रवाना की गई थी। टीम से मिली जानकारी पर आशीष मंडल को गिरफ्तार किया गया। थाने पर प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी व चौकी प्रभारी भद्रकाली आशीष कुमार ने अभियुक्त से कड़ी पूछताछ  के टीम ने अभियुक्त को वारदात के स्थान पर ले जाकर उसकी निशान देहि पर घटना में प्रयुक्त रस्सी ओर खुना लूदा पत्थर बरामद किया।
पूछताछ में आशीष मंडल ने बताया कि वारदात के पिछले दिन ही  सिद्धार्थ की बहन ने उसकी सहेली बन्दना के घर  उससे मुलाकात की थी। इससे पहले भी घरवालों के विरोध के वाबजूद दोनों आपस मे मिलते रहते थे जबकि सिद्धार्थ ओर परिजनों को उसकी बहन ने गुमराह किया कि अब उसके आशीष मंडल से कोई संबंध नही है। इसी लिए वारदात के दिन वह बिना किसी शक के आशीष के साथ  आसानी से  स्मैक पीने के लिए जंगल जाने में धोखा कर  बैठा । सिद्धार्थ की बहन ही आशीष से सिद्धार्थ की शिकायत करती थी कि सिद्धार्थ घर मे मम्मी को सब कुछ बता देता है।आशीष मंडल से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्दी ही सिद्धार्थ की बहन से भी पूछताछ करेगी। घटना के एक दिन पहले हुई दोनों की मुलाकात ने पुलिस के दिमाग मे कई सवाल खड़े किये है।

Post A Comment: