ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्य गणों ने त्रिवेणी घाट में अति निर्धन बच्चों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। क्लब के सदस्य शाम 6:00 बजे अपने संग नाना प्रकार के पटाखे मिठाइयां व तोहफे लेकर त्रिवेणी घाट में एकत्रित हुए और वहां पर आसपास के उपस्थित सभी बच्चों को बुलाकर दिए एवं मोमबत्ती सी घाट के एक क्षेत्र को सजाया। सर्वप्रथम बच्चों के साथ लक्ष्मी मां का पूजन किया और उसके उपरांत सभी बच्चों में मिठाइयां एवं विभिन्न व्यंजनों का वितरण किया। जिसके उपरांत क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर  नाना प्रकार के  ग्रीन पटाखों जलाए। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी व उन बच्चों की खुशी देखकर क्लब के सभी सदस्य गण भी गदगद हो गए। इस अवसर पर विशेष आमंत्रण पर बुलाए गए हरिद्वार के एसपी (क्राइम एंड ट्रैफिक) श्री मंजुनाथ टीसी में शिरकत करि। अपने संबोधन में श्री मंजूनाथ जी ने कहा की लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के कार्यक्रमों में उन्हें आना बहुत पसंद है। दिवाली जैसे मुख्य त्यौहार को अपने परिवार के साथ तो हर कोई बनाता है लेकिन अति निर्धन वर्ग के बच्चों के लिए समय निकाल कर उनके साथ दिवाली का पर्व मनाना ही असल में खुशियां बांटना है। उन्होंने कुछ दिन पहले क्लब द्वारा एक स्कूल में स्वेटर टोपी व जुराब वितरित किये जाने वाह  अन्य स्कूल में जूते वितरित किए जाने की भी सराहना की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अतुल जैन हिमांशु अरोड़ा मानव जोहर धीरज मखीजा सुशील छाबड़ा पंकज चंदानी अरविंद किंगर सागर ग्रोवर अरनव गुप्ता अतिका गुप्ता नेहा जैन आयुषी छाबड़ा युविका चंदानी चारुल कपाड़िया आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: