ऋषिकेश,06नवम्बर। आगामी होने वाले स्वर्ग आश्रम नगर पंचायत चुनाव को लेकर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर उन्हें चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाए जाने के साथ चुनाव आयोग के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए उसका पालन करना होगा। जिसके लिए प्रशासन द्वारा टीम भी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले बाहरी तत्वों को कोई द्वारा सख्ती से रोका जाएगा उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी मुद्दे को व्यक्तिगत बनाकर दुष्प्रचार ना करें जिससे माहौल बिगड़ता है इस बात का सभी को ध्यान रखना होगा। बैठक में माधव अग्रवाल, मनीष राजपूत ,डॉ नारायण सिंह राणा, भारत लाल, मनोज राजपूत, गजेंद्र नागर ,सुमित जठूडी, पूजा आर्य, संजय अग्रवाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: