ऋषिकेश। देर रात उत्तराखंड के टिहरी में एक बड़ा हादसा हो गया। सूचना है कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गया। इसके बाद से ही वाहन और उसमें सवार तीन दोस्तों का कोई सुराग नहीं है। जानकारी मिलते ही सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है।
वहीं रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर खोज बीन में लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त ऋषिकेश में राफ्ट एवं टूर व्यवसाय से जुड़े हैं। शनिवार देर रात को वे लोग घर से गंगोत्री धाम घूमने के लिए निकले थे।
लेकिन पीपलडाली लंबगांव मोटर मार्ग पर खांड गांव के समीप ट्रक टिहरी झील मे गिर गया। झील के आस पास भी पुलिस को कुछ ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे उनकी पहचान हो सके। 

Post A Comment: