ऋषिकेश,04नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपावली का पर्व प्रकाश उत्सव के रूप में नगर के सभी वार्डों में  आगामी 0 7 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिसकी पार्टी  द्बारा जोरदार तैयारियां की जा रही है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा ऋषिकेश नगर निगम के प्रभारी विनय रोहिल्ला ने देते हुए बताया की दीपावली का पर्व भगवान राम द्वारा रावण वध के बाद अयोध्या  सुरक्षित वापस लौटने के उपरांत खुशी में दीप प्रज्वलित कर मनाए जाने की परंपरा रही है। उसी का अनुसरण करते हुए ऋषिकेश के सभी 40 वार्डों के चौराहों की तीराहों पर कमल के फूल के निशान पर दीप जलाकर प्रकाश पर्व को मनाया जाएगा । रोहिल्ला का कहना था कि  दीपावली का पूजन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति   के साथ भी  किया जाता है ।और लक्ष्मी जी का सिंहासन कमल का फूल ही है ।जिसमें बड़ी
संख्या में आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया है ।इस कार्यक्रम को सफल रूप से मनाने के लिए मोनिका गर्ग तथा सचिन  सिंघल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है जो कि नगर के सभी वार्डों में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक बनाए जाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं इस प्रकार का पर्व ऋषिकेश नगर में पहली बार आम जनता के बीच मनाए जाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से लिया है। जिस को मनाए जाने का उद्देश्य आम जनता को भगवान राम की जीत का उत्सव के रूप में मनाए जाने का संदेश देना भी है।

Post A Comment: