ऋषिकेश। जूते चप्पल की दुकान की आड़ में शराब की तस्करी करने वाले शराब तस्कर को ऋषिकेश पुलिस ने 3 बोतल अंगेजी शराब व 192 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी मध-निषेध क्षेत्र घाट-चौक पर श्याम-शू की दुकान के नाम से प्रसिद्ध दुकानदार है। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
ऋषिकेश क्षेत्र में नशा के विरुद्ध जनता के आम लोगों  लगातार कोतवाली ऋषिकेश को शिकायत की जा रही थी तथा क्षेत्र में मीटिंग कर रैलियां निकाली जा रही थी जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने शराब तस्करों के विरुद्ध एक अभियान चलाया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश ने नशे के तस्करों के विरुद्ध उनको पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीम तैयार की गई व सादे वस्त्रों में रहकर भी पुलिस ने भी सभी जगह पर पूछताछ व दबिश दी गई जहां पर नशे की बिक्री की शिकायत प्राप्त हो रही थी। उक्त टीम ने लगातार सादे वस्त्रों में  रहकर कड़ी मेहनत एवं लगन से ऐसे व्यक्ति को चिन्हित कर लगातार उनकी निगरानी की गई। जिस पर एक टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि घाट-चौक स्थित एक दुकान जोकि श्याम शू के नाम से प्रसिद्ध है का मालिक जूते बेचने की आड में लोगों को अच्छे दामों में शराब बेचता है जबकि यह मध-निषेध क्षेत्र है।
          इस पर पुलिस टीम ने लगातार श्याम शू की दुकान के आस पास सादे वस्त्रों में रहकर निगरानी की गई मगर उक्त मालिक शातिर किस्म का दुकानदार है जो हमेशा अपने दुकान से गायब हो जाता था। परंतु उप पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा रात्रि में सूचना दी गई थी इस समय श्याम-शू दुकान का मालिक शराब के साथ पुरानी चुंगी पर मौजूद है। जिस पर उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पुरानी चुंगी पर जाकर चेक किया तो पुलिस टीम को दो सफेद कट्टो में कुल 192 पव्वे देशी शराब जाफरान(4 पेटी) व अंग्रेजी शराब की 3 बोतल के साथ दुकान मालिक पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। नाम पता पूछने पर अभियुक्त ने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र हनुमंत राय निवासी 48 मनीराम रोड ऋषिकेश बताया।

शराब तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक अरुण त्यागी
कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
कांस्टेबल महेंद्र सिंह
कांस्टेबल कमल जोशी
कांस्टेबल विकास मलिक

Post A Comment: