161 छात्र-छात्राओं को प्रदान की डिग्री 
ऋषिकेश। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एम्स संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शरुआत की। उनके साथ मंच पर राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र रावत मौजूद रहे।
समारोह में एमबीबीएस वर्ष 2012 प्रथम बैच के 44 छात्र-छात्राओं जबकि नर्सिंग के 2013 बैच के 58 और 2014 बैच की 59 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें से आठ गोल्ड मेडलिस्ट को राष्ट्रपति के हाथों डिग्री प्रदान की जाएगी। राष्ट्रपति शाम साढ़े चार बजे तक संस्थान में ही रहेंगे।
बताया कि राष्ट्रपति के हाथों आठ गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें से एक पीएचडी स्कॉलर है, जबकि पांच एमबीबीएस और दो नर्सिंग पास आउट हैं। राष्ट्रपति सभी आठ छात्र-छात्राओं के साथ भोजन भी करेंगे। निदेशक ने बताया कि बाकी पासआउट हुए छात्र छात्राओं को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा डिग्री प्रदान करेंगे।
दीक्षांत समारोह की अवधि एक घंटे की होगी। इस दौरान निदेशक संस्थान की प्रगति रिपोर्ट और भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं की शुक्रवार को रिहर्सल कराई गई।

Post A Comment: