भाजपा ने नगर निगम चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों को उतारा
 भाजपा ही कर सकती है क्षेत्र का विकास -डा. हरक सिंह
ऋषिकेश,0 5 नवंबर। जैसे-जैसे तीर्थ नगरी में बने पहले नगर निगम के चुनाव का काउंट डाउन नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे तेरी नगरी में चुनाव में रंग जमने लगा है ।जिसमें अभी तक भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार में सबसे आगे नजर आ रही है। जिसमें अपने चुनावी स्टार प्रचारको को भी  उतार दिया  है। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ,सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश मुनिकीरेती में पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया है ।इसी श्रंखला में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने इंदिरा नगर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है जिसकी करनी कथनी में कोई अंतर नहीं है ।आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य धरती पर नजर आ रहे हैंः। उन्होंने कहा कि यदि ऋषिकेश तीर्थ नगरी में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी विजय होगा तो प्रदेश सरकार उसे विकास के कार्यों के लिए भरपूर सहयोग करेगी ।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश को प्रदूषण मुक्त बनाए जाने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत अवसर पर योजना तैयार की गई है ।जिसका लाभ निगम के बनने के बाद शहर की जनता को मिलेगा ।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार पूरे राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाए जाने के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। जिसके अंतर्गत ऋषिकेश निगम भी शामिल किया गया है ।यहां तक की आईडीपीएल में केंद्र सरकार के सहयोग से अवसर पर कन्वेंशन हॉल बनाया जा रहा है ।चुनावी सभा के संयोजक राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में शिव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, भगत राम कोठारी ,चारू माथुर कोठारी ,मेयर पद की प्रत्याशी अनीता मंमगाई ,संजय शास्त्री ,दिनेश सती ,चेतन शर्मा, पंकज शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Post A Comment: