ऋषिकेश। ऋषिकेश में 8 महिलाएं शराब तस्करी में मय माल के गिरफ्तार कर लिया। महिलायें शरीर के अंदर जेब नुमा बैग बनाकर उसमें छुपाकर  शराब की तस्करी करती थी।
जनपद देहरादून में शराब तस्करी एवं नशा के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तीन अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ऋषिकेश पुलिस को काफी सफलता प्राप्त हुई है।
   अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने पुरानी चुंगी के पास से 8 शातिर महिला तस्कर मय देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
 पकड़ी गई महिलाएं एवं माल का विवरण निम्नवत है।
1- सुकुमारी पत्नी स्वर्गीय माजे साहनी     निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।
बरामदगी
 40 पव्वे देसी शराब जाफरान
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
2- ममता पत्नी स्वर्गीय संजय सैनी निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।
बरामदगी~
 40 पव्वे देसी शराब जाफरान
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
3- शारदा पत्नी नंद किशन साहनी    निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।
बरामदगी~
 40 पव्वे देसी शराब जाफरान
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
4- अनीता पत्नी भग्गू साहनी     निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।
बरामदगी~
 40 पव्वे देसी शराब जाफरान
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
5- सुनैना पत्नी स्वर्गीय दया राम निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।
बरामदगी~
 40 पव्वे देसी शराब जाफरान
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
6- चानू पत्नी मनोज दास निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।
बरामदगी~
 40 पव्वे देसी शराब जाफरान
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
7- गुजरी देवी पत्नी पाती लाल निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।
बरामदगी~
 40 पव्वे देसी शराब जाफरान
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
 8- इंदु देवी पत्नी रामजी महतो    निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।
बरामदगी~
 40 पव्वे देसी शराब जाफरान
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
कुल बरामदगी- 320 पव्वे देसी शराब जाफरान।
कीमत लगभग- 48000/-रूपये
"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
शराब तस्करी करने का तरीका-
उक्त सभी महिलाएं बहुत समय से शराब तस्करी में संलिप्त हैं , इनके द्वारा समूह में होकर बड़ी गाड़ियों से किसी बीमार व्यक्ति को देखने का बहाना बनाकर लिफ्ट मांगी जाती है। इनके द्वारा शराब के छोटे-छोटे पव्वो को अपने शरीर के अंदर जेब नुमा बैग बनाकर उस में छुपा कर तथा बाहर से शॉल इत्यादि ओढ़ कर तस्करी की जाती है।

Post A Comment: