देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा राज्य में 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनावों में भी अपना असर दिखाएगा। सैनिक बहुल प्रदेश में जिस तरह से प्रधानमंत्री ने सीमांत सैन्य चौकी हर्षिल जाकर सैनिकों के बीच दीपावली मनाई और फिर केदारनाथ में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, उससे उन्होंने उत्तराखंड के प्रति अपने लगाव का इशारा भी दिया।
प्रदेश में निकाय चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के इस दौरे की अहमियत भाजपा भी समझ रही है और कांग्रेस भी। भाजपा खुश है कि इससे पार्टी प्रत्याशियों को लाभ मिलेगा तो वहीं कांग्रेस इससे चिंतित नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अब तक के कार्यकाल में दस बार उत्तराखंड आ चुके हैं। इससे कहीं न कहीं वह यह संदेश देने में कामयाब रहे हैं कि वह उत्तराखंड की चिंता करते हैं और प्रदेश के विकास को लेकर वह अहम कदम भी उठा रहे हैं।


Post A Comment: