ऋषिकेश 25 दिसंबर। एमआरएस पब्लिक स्कूल तपोवन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्कूल का 10 वां वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस मौके लकी ड्रॉ में विजयी रहे प्रथम कक्षा के छात्र समीर पुंडीर को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को स्कूल में आयोजित 10 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी रतन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही योग आसनों से वहां मौजूद अभिभावकों को मंत्र मुक्त कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रतन सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ-साथ योगासन व खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व योग आसनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य है। इसलिए स्कूल के शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों को भी इनकी शिक्षा व खेलकूद पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर विभूपति मंडलेश्वर रामशरण गिरी, स्कूल प्रबंधक हितेश्वर गिरी, प्रधानाध्यापक कृष्णा बिष्ट, आनंद धाम के महंत राम जी महाराज आदि मौजूद थे।


Post A Comment: