ऋषिकेश,25दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को आवासीय स्कूल छात्र छात्राओं के साथ मनाया इस दौरान बच्चों को फल भी वितरित किए भारतीय जनता पार्टी केे वरिष्ठ कार्यकर्ताओंं को सम्मानित भी किया गया।मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता व महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में देहरादून रोड पर स्थित आवासीय विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जैसा नेता इस देश को कभी नहीं मिल सकता जो कि सभी विपक्षी दलों के बीच अजातशत्रु के रूप में जाने जाते रहे हैं जो कि कवि हृदय सम्राट होने के साथ एक अच्छे नेता के रूप में उभरे भाषण को सुनने के लिए पक्षी भी लालायित रहते थे इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को जहां फल वितरित किए वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद रखवाले स्कूल के लिए टीन सेट बनाए जाने के साप प्रत्येक बच्चे को ₹2000 आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाने की घोषणा भी की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा ,जितेंद्र अग्रवाल, संजय शास्त्री ,पार्षद रीना शर्मा ,महिला मोर्चा की जिला मंत्री सीमा शर्मा ,कविता शाह, पार्षद शिव कुमार गौतम म सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन आवासीय स्कूली छात्र छात्राओं के साथ मनाया


Post A Comment: