ऋषिकेश,25 दिसम्बर। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऋषिकेश के आह्वान पर नगर के तमाम निजी चिकित्सालय बंद रहे । मंगलवार को ऋषिकेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर हरीओम् प्रसाद ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के समस्त क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स पर जबरदस्ती थोपे जा रहे अनावश्यक,जन विरोधी, कठोर,अव्यवहारिक व मरीजों का इलाज 40% तक महंगा कर देने वाले काले कानून सी.इ.ए. के विरोध में. एसोसिएशन द्वारा पिछले कई दिनों से सांकेतिक आंदोलन किया जा रहा था जिसके चलते निजी चिकित्सालयों की ओपीडी 2 घंटे के लिए बन रही है लेकिन सरकार के कान तक कोई भी आवाज नहीं पहुंच रही है जिससे चिकित्सकों में रोष उत्पन्न हो रहा है हरिओम प्रसाद का कहना था कि सी ई ए कानून की अमान्य शर्तों के अनुपालन में असमर्थ होने के कारण उत्तराखंड सरकार के ढुलमुल व उपेक्षित रवैये की वजह से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत सीलबन्दी की आशंका के चलते सी.ई.ए.की जद में आने वाले उत्तराखण्ड के समस्त निजी चिकित्सा संस्थान एलोपैथिक,आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक,यूनानी व डेंटल आदि  मंगलवार सेअनिश्चितकाल के लिए स्वेच्छा से किन्तु मजबूरी में बन्द किये गये हैं।
ऋषिकेश आयुर्वेदिक डाक्टर्ज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रवि कौशल ने भी .उत्तराखंड सरकार के उपेक्षापूर्ण व अड़ियल रवैये की वजह से मजबूरी में उठाये गए इस कदम से उत्पन्न मरीजों  को होने वाली असुविधा के सरकार को दोषी माना है हड़ताल के दौरान
डॉ.हरिओम् प्रसाद अध्यक्ष,डॉ.यू एस खरोला सचिव,डॉ अमित अग्रवाल  कोषाध्यक्ष सहित
आई.एम.ए. के सदस्यों ने राज्य और केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी  भी की।

Post A Comment: