ऋषिकेश। हॉंगकॉंग में आयोजित तीन दिवसीय विश्व मेमोरी चैंपियनशिप 2018 (20 से 22 दिसंबर 2018) में कांस्य पदक का खिताब जीतकर वापस लौटे तीर्थ नगरी ऋषिकेश के गौरव मेमोरी मेन प्रतीक यादव का गढ़वाल महासभा के द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया। गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड स्तिथ प्रदेश कार्यालय में आयोजित सादे सम्मान समारोह कार्यक्रम में गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी ने प्रतीक यादव को शाल ओढ़ाकर एवं साई बाबा का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। डॉ नेगी ने कहा कि जिस प्रकार पिछले सात वर्षों से लगातार भारतीय मेमोरी चैंपियनशिप और इस वर्ष एशियन मेमोरी चैंपियनशिप 2018 का खिताब जीतकर प्रतीक यादव द्वारा प्रदेश ही नहीं अपितु देश का मान बढ़ाया है। उसी तरह अब वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप में कांस्य पदक का खिताब जीत देश का मान पूरे विश्व भर में बढ़ाया है। इंजीनियर की पढ़ाई पूरी कर चुके तीर्थ नगरी के प्रतीक यादव हांगकांग में 300 से अधिक प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया।इस मौके पर सम्मानित करने वालों में महासभा के उपाध्यक्ष विनोद जुगलान, संदीप गुलाटी,रवि कुकरेती, प्रांजल कर्नाटक, आशुतोष कुड़ीयाळ, रमेश लिंगवाल, मनोज नेगी उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
विश्व मेमोरी चैंपियनशिप 2018 में कांस्य पदक जीतकर कर लौटे प्रतीक यादव का गढ़वाल महासभा ने जोरदार स्वागत किया


Post A Comment: