ऋषिकेश 24 दिसंबर अगापे मिशन स्कूल के बच्चों ने स्कूल का 28 वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों ने जहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं यह वार्षिकोत्सव भारतीय सेना को समर्पित किया गया। गुमानीवाला में स्थित अगापे मिशन स्कूल के 28 वें वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पार्षद विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, स्कूल के संस्थापक बचन सिंह भंडारी, निदेशक विक्रांत सिंह भंडारी, प्रधानाचार्य रमणी भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गढवाली, कुमाऊनी, जौनसारी, राजस्थानी, हिंदी व देश भक्ति गीत के साथ ही भारतीय सेना को समर्पित कई नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। जिससे पंडाल में मौजूद अभिभावक व अन्य लोग मंत्र मुक्त हो गए। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभु ईशु पर आधारित विशेष प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों को दांतो तले उगली दबाने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर केदारनाथ के विधायक मनोज रावत में सांस्कृतिक व लघु नाटिका प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम व अभिनय के माध्यम से भी आगे चलकर छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, अभिनय व खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर शहीद विकास गुरुंग व हमीर पोखरियाल के माता-पिता के साथ ही स्कूल के कोऑर्डिनेटर मुकेश सिल्सवाल, शालिनी पाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, राधा डंगवाल, अतिका खान, सुनील नैनवाल, एकता तिवारी, रीता धवन, सुरेशआनंद, प्रदीप भट्ट, दीपेंद्र सिंह, राजीव राणा, आशीष व पूनम पंवार आदि मौजूद थे।


Post A Comment: