ऋषिकेश। देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुमानीवाला के 27 छात्र-छात्राओं का दल राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिये चेन्नई रवाना हुआ । जिसको जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी व प्रिंसिपल श्री शिव सहगल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
तीरंदाज़ी के कोच पवन सैनी व खेल शिक्षिका श्रीमती ममता बग्याल ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर १०,अंडर १४,अंडर १९ और सभी सीनियर वर्ग में होगी जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रतियोगी छात्र - छात्रायें भाग लेंगे । प्रतियोगिता का आयोजन फ़ील्ड आर्चरी एसोशिएशन ऑफ़ इंडिया मुम्बई द्वारा चेन्नई में संचालित किया जायेगा प्रतियोगिता २७ दिसम्बर से २९ दिसम्बर तक चलेगी ।
खेल शिक्षक उदित गोयल, नवजात सैनी के साथ प्रतियोगी बच्चों में आदित्य वर्धन रमोला, तक्ष्य अग्रवाल, मनीष कंडियाल, विहान गैरोला, यश गोयल, अर्पित सिंह श्रेयांशी पवार,अभिष्ठ भारद्वाज, कार्तिक, रुचिका, अभिनव सिंह, आकांक्षा उनियाल, ऋषभ रावत ओमकार, ऋषभ रतूड़ी,युवराज सेमवाल, मान चौधरी, रॉबिन, शिवांष मल्होत्रा, अनम्या,शास्वत पंथ, मीतांशुल पोखरियाल, नवराज थापा, क्षितिज लोधी, अभिनव शर्मा, मनन बंसल रवाना हुऐ ।

Post A Comment: