भारत सरकार की योजना है कोई भी महिला सिर पर तशला ना उठाएं -दमयंती रावत
ऋषिकेश,24दिसम्बर। अखिल भारतीय सर्वजन श्रमिक कल्याण समिति चंद्रेश्वर नगर  एवं अभियान सोशल एंड एजुकेशन सोसायटी  व अपनी माटी के संयुक्त तत्वाधान में  आयोजित महिला उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव दमयंती रावत ने दीप प्रज्वलित कर  किया ।सोमवार को चंद्रेश्वर नगर में स्थित चंदेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मलिन बस्ती की महिलाओं को  सिलाई प्रशिक्षण  भी दिया गया। इस दौरान दमयंती रावत ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत सरकार की योजना का उपक्रम है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार चाहती है कि महिलाएं मजदूर बनकर सिर पर तसले न उठाएं वह अपने पैरों पर खड़ी हो ,और अपने बच्चों का भरण-पोषण सम्मानजनक तरीके से कर सके। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई ,बुनाई सिखा कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया जाएगा। महिलाओं को पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। तथा प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से एक प्रमाण पत्र भी मिलेगा ।जो कि उसे प्राप्त कर किसी भी सरकारी व गैर सरकारी संस्थान में रोजगार प्राप्त कर सकती है प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभियान सोशल एड एंड एजुकेशनल सोसायटी के सुभाष भट्ट सचिव चंद्र मोहन तथा अपनी माटी की  अध्यक्ष विमला  राणा व सर्वजन श्रमिक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम लाल राव ने बताया कि आज सर्वहारा नगर, शांति नगर ,चंद्रेश्वर नगर के  छह केंद्रों से आई लगभग 200 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्वजन श्रमिक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नाथ , जिला अध्यक्ष राजाभाऊ शास्त्री ,बाल्मीकि महासचिव अरुण कुमार बाल्मीकि, प्रचार मंत्री दिनेश कुमार, टीकाराम शर्मा, अजय कुमार, संजय प्रसाद ,अजय प्रजापति, दिनेश कुमार , कर्म वीर, शरबती देवी ललिता , हित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: