ऋषिकेश ,25दिसम्बर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता, उत्तराखण्ड के गाँधी इन्द्रमणि बडोनी को उनकी जयन्ती पर अपने सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। हरिद्वार मार्ग पर स्थित शहीद स्थल पर सोमवार को आयोजित इंद्रमणि बडोनी जयंती पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई , जिसमें वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए वर्षों तक लड़ाई लड़ने वाले महापुरुष इन्द्रमणि बडोनी आज भी सभी उत्तराखण्डियों के लिए आदर्श है,टिहरी जिले के अखोड़ी में जन्मे बडोनी ने ग्राम प्रधान से जखोली ब्लॉक प्रमुख और देवप्रयाग विधायक का पद सुशोभित किया,वे एक उम्दा कलाकार,समाजसेवक औऱ जाने माने राजनीतिज्ञ थे,आजीवन सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले आदरणीय बडोनी जी सभी के लिए एक मिसाल है,एक जननेता के रूप में उनके सराहनीय योगदान के लिए पूरा उत्तराखंड सदैव उनका ऋणी रहेगा, स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी को उनकी जयंती पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में राजेंद्र गैरोला, वेद प्रकाश शर्मा,,अनिल द्विवेदी, गंभीर सिंह मेवाड़ ,संजय शास्त्री ,उषा रावत, सरोज डिमरी, शांता राणा , विक्रम सिंह ,शीश राम कंसवाल, वीरेंद्र शर्मा विनोद शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर राज्य आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Post A Comment: