ऋषिकेश। 30 दिसंबर 2018 को मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ढलवाला में एनआईओएस के द्वारा संचालित 2 वर्षीय D.El.Ed कार्यक्रम का समापन हुआ।। जिसमें संस्थान के संस्थापक श्री एच जी जुयाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत भावी अध्यापन कार्य में शुभकामनाएं के साथ बधाई दी।इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ वीके शर्मा ने कार्यक्रम की सभी गतिविधियों के सकुशल समापन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद दिया ।साथ ही संस्थान के निदेशक श्री रवि जुयाल ने D.El.Ed कार्यक्रम की उपयोगिता को सार्थक बताते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में अद्वितीय वृद्धि की ओर संकेत दिया और कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों से शिक्षा के स्तर में निरंतर वृद्धि होती है ओर दो वर्षीय डीएलएड कार्यक्रम के सकुशल समापन पर डॉ रजनीश पांडे ने भी मुख्य रूप से रिसोर्स पर्सन श्री अंशु यादव का आभार व्यक्त करते हुए उनके शिक्षण कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की ओर साथ ही अध्ययन केंद्र के समस्त अध्यापकों में डॉ पी पी पुरोहित, राजेश चौधरी ,योगेश यादव इत्यादि का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शालिनी वर्मा ,भानु प्रिया शर्मा, लता शर्मा, निधि बडोला, राजेश, सुलोचना इत्यादि प्रशिक्षणार्थियों ने D.El.Ed कार्यक्रम में समापन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
एमआईटी ढालवाला में एनआईओएस से संचालित 2 वर्षीय डीएलएड कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन


Post A Comment: