पुलिस प्रशासन ने कायम की मानवता की मिसाल ,दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण के साथ दी व्हील चेयर
ऋषिकेश,29दिसम्बर। पौड़ी जनपद के पुलिस कप्तान जगतराम जोशी ने कहा कि दिव्यांगों को दया कि नहीं प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है।
 दिव्यांगों के प्रति लोगों के रवैये में बदलाव लाने के साथ ही दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समाज के हर वर्ग को सहयोग का हाथ आगे बड़ाना चाहिए।उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के साथ नूतन वर्ष से  ‘विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाओ और उनके समावेश और समानता को सुनिश्चित कर अभियान की शुरुआत करेगी।जनपद पोड़ी के सभी थाना क्षेत्रों में समाजसेवी संस्थाओं को इस अभियान से जोड़ा जायेगा।उक्त विचार पुलिस कप्तान जोशी ने थाना कोटद्वार परिसर में दिव्यांगों, वृद्धो एवं जरूरतमंदों के लिए आयोजित  शनिवार को मेडिकल कैंप  का शुभारंभ करते हुए  व्यक्त किए ।चिकित्सा शिविर में राजधानी देहरादून के एन आई वी एच के विख्यात चिकित्सको द्वारा आंख, कान  और अन्य बीमारियों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई ।इस दौरान पुलिस प्रशासन की और से  दिव्यागों को व्हीलचेयर ,बैसाखी ,आंखों के चश्मे, कानों के सुनने की मशीन एवं  दवाइयों के साथ साथ निर्धन रोगियों को रजाई व कंबल भी वितरित किए। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ करते हुए पुलिस कप्तान जगतराम जोशी ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए । समाज में अनेकों दिव्यांग ऐसे हैं जो पंखों के सहारे नहीं बल्कि हौसलों के दम पर सफलता की उड़ान भरते हैं| यह ज़रूरी नहीं है कि कोई दिव्यांग है तो उसके अंदर नकारात्मकता ही भरी रहे| ऐसे बहुत सारे लोग मिल जाएंगे, जो शारीरिक कमी को अपनी सफलता में रोड़ा नहीं बनने देते हैं| बस जरूरत है ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किए जाने की।  विभाग के अधिकारी डॉ हरीश वर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जौधराम जोशी ,सीओ कोटद्वार उत्तम सिंह, डॉक्टर एस के गोविल ,डॉक्टर हिलाल अहमद, डॉक्टर अनिल कुमा, परमिल कुमार ,अमोद कुमार प्र,वीण भट्ट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment: