ऋषिकेश, 20 दिसंबर। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज  के प्रकाशोत्सव  के अवसर पर  6जनवरी से 23 जनवरी तक  गुरुद्बारे मे आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर को  सफल बनाने के लिए बैठक मे नगर वासियों ने अनेकों सुझाव भी दिए। जिसके अंतर्गत नर सेवा नारायण सेवा के के दौरान  6जनवरी को स्ववास्थ्य शिविर भी लगााये जाने  का निर्णय लिया गया ।
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी नरेंद्र जीत सिंह बिद्रा की तथा विनोद शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक के दौरान शिविर की सफलता को लेकर उपस्थित लोगों ने कई सुझाव भी दिए इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का प्रचार प्रसार के गाने के साथ लोगों को लाने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया बैठक में नरेंद्र जीत सिंह ने कहा विगत 15 वर्षों से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ उठाते हैं इस शिविर में देहरादून के जाने माने चिकित्सक स्वेच्छा  से भाग लेते हैं और लोगों की सेवा करते हैं।बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा मदन मोहन शर्मा, विशन खन्ना, मंहत विनय सारस्वत हर्षवर्धन शर्मा कमला प्रसाद भट्ट राजकुमार अग्रवाल उषा रावत , स.हाकम सिंह, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद शकुंतला शर्मा , सरदार परम जीत सिंह, सरदार सतपाल सिंह, अशोक कुमार मनचंदा, जयेंद्र रमोला, उषा रावत, अरविंद जैन, संतोष सिंह हिम्मत सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी ,राजेंद्र रैना, हरचरण सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: