ऋषिकेश,20दिसम्बर। नगर निगम पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने परिवहन निगम पर बिकने वाले बस अड्डे पर नीर नामक पानी का टैण्डर निरस्त हो जाने के बाद भी हो रही बिक्री मे भारी घोटाला होने का आरोप लगाया है। यह आरोप निगम पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने बृहस्पतिवार को प्रैस कलब मे पत्रकार वार्ता के दौरान लगाते हुए कहा कि विगत 4अप्रैल 18 को बस अड्डों पर नीर नामक पानी बिक्री का टैण्डर हुआ था । जोकि 2सितंबर को शिकायत के बाद निरस्त कर दिया गया था।उसके बाद भी बस अड्डों पर पानी की बिक्री की जा रही है ।जिसमें अधिकारियों की मिली भगत है उन्होंने यह भी कहा कि पानी की बिक्री मे भारी घोटाला होने की आशंका है देवेंद्र प्रजापति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह बिक्री बढ़ने नहीं की गई तो वह शहर की जनता के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
Home
उत्तराखण्ड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर नीर पानी की बिक्री को रोकने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी


Post A Comment: