ऋषिकेश 20 दिसंबर। ऋषिकेश बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई बृहस्पतिवार को कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चुनाव अधिकारी  चौधरी ओंकार सिंह  द्वारा सभी पदाधिकारियों को  पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।नवनिर्वाचित 15वीं एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सजवान ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा की बाढ़ के समस्त सदस्यों द्वारा जो उन पर परिवार विश्वास व्यक्त किया गया है वह उस पर खरा उतरेंगे जो कि सभी सदस्यों की समस्याओं के लिए संघर्ष भी करेंगे उन्होंने कहा कि जो भी इस बार के सदस्यों ने उन्हें जिम्मेदारी अब तक सौंपी थी वह उन्होंने अपने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों के मार्फत पूरी की है आगे भी वह इसी प्रकार सभी साथियों के विश्वास को बनाए रखने के लिए संघर्ष करेंगे। ओंकार सिंह चौधरी ने अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवान के साथ उपाध्यक्ष चंद्र बल्लभ हटवाल, महामंत्री नरेश कुमार शर्मा मुख्य सचिव कपिल शर्मा कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह नेगी ऑडिटर सुशील कुमार गौड पुस्तकालय अध्यक्ष मीनाक्षी नेगी को भी शपथ दिलाई गई इस दौरान बार एसोसिएशन के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Post A Comment: