ऋषिकेश, 18 दिसंबर। एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन पौड़ी जनपद के विकास खंड कलजीखाल निवासी 19 वर्षीय नेहा की कुशल क्षेम जानने के लिए मंगलवार की दोपहर बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहांं मुख्यमंत्री ने विशेष घटना होने के कारण चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही एम्स ऋषिकेश के निदेशक को विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ जो घटना घटी वह काफी निंदनीय है उनका कहना था छात्रा के साथ घटना करने वाले को कानून के हिसाब से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
ज्ञात हो कि विगत दिनों पौड़ी जनपद के कलजी खाल विकासखंड में कु. नेहा पर एक युवक ने पेट्रोल से आग लगा दी थी जिस कारण कुमारी नेहा आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई ।नेहा को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया चिकित्सकों की टीम लगातार नेहा के उपचार में लगी हुई है। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कुमारी नेहा के कुशल क्षेम पूछी एवं चिकित्सकों को आवश्यक उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार छात्रा के उपचार में आने वाले सभी खर्चों का वहन करेगी एम्स के निदेशक प्रो रविकांत का कहना था कि छात्रा 80 पर्सेंट जल चुकी है जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है जिसे शीघ्र प्रयास किया जाएगा कि यहां से कहीं और रेफर किया जाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेहा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की साथ ही परिजनों को धैर्य रखने की बात कही l मुख्यमंत्री के साथ एम्स के निदेशक डॉ रविकांत, राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रकाश पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ,भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, नगर महापौर अनीता ममगाईं, जितेंद्र अग्रवाल, राजपाल ठाकुर, आदि भी मौजूद थे।



Post A Comment: