ऋषिकेश 18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी ने ऋषिकेश नगर निगम की महापौर के नव निर्वाचित होने पर अनीता ममंगाई का एक स्वागत समारोह के दौरान भव्य स्वागत किया। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा महानगर अध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता तथा महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नगर निगम की महापौर अनीता मंमगाई सहित भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विजई हुए सभी पार्षदों का का भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल उड़ाकर सम्मान किया ।इस अवसर पर महापौर अनिता ममगांंई ने भाजपा के उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि पूरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जिन्होंने पूरी लगन के साथ मुझे इस पद तक पहुंचाया है। उनका कहना था कि वह अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगी, कि वह प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना का सम्मान करते हुए नगर के विकास कार्यों को बढचढ कर करने का पूरा प्रयास करें । उन्होंने कहा उनकी पहली प्राथमिकता नगर के बीचो-बीच पड रहे कूड़े को हटाने की थी ,जिसे हटाए जाने के लिए उन्होंने पहली बैठक में ही प्रस्ताव पारित भी किया है। अनीता ममंगाई ने कहा कि उन्होंने जो जनता से हुआ वायदे किए हैं वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पूरे कर पाएंगी। इस अवसर पर पार्षद शिव कुमार गौतम, लता तिवारी ,, राजीव चौधरी , राजू शर्मा ,तनुु तेवतिया, रीना शर्मा, सोनू प्रभाकर ,राजेंद्र बिष्ट, पदम शर्मा , जितेंद्र अग्रवाल , परमिश वर्मा पूजा देवी मंडल, विजेंद्र सिंह रमोला , अनीता रैणा, विपिन पंत का 16 कर स्वागत किया इस अवसर पर राजपाल सिंह ठाकुर ,विवेक गोस्वामी, संजय शास्त्री ,गंभीर सिंह मेवाड़ ,स्नेह लता शर्मा, बृजेश चंद शर्मा, अशोक अग्रवाल, दीपक बिष्ट, विनोद शर्मा, हरीश तिवारी, संजय शास्त्री ,सरला अग्रवाल सीमा शर्मा,, गीता मनचंदा ,उषा नेगी, शंभूू पासवान, चारू माथुर कोठारी ,भगत राम कोठारी, सहित काफी संख्या मेंं भारतीय जनताा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश में भाजपा ने नगर महापौर सहित सभी निर्वाचित पार्षदों का पार्टी कार्यालय में किया भव्य स्वागत


Post A Comment: