ऋषिकेश,18दिसम्बर। पिछले 25 वर्षों से नगर पालिका में भ्रष्टाचार के विरोध में संघर्ष कर रहे, आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को नगर पालिका के भ्रष्टाचार मुक्त होने पर एक धार्मिक आयोजन के दौरान सवामणी लड्डुओं का हनुमान जी को प्रसाद चढ़ा कर  पूर्णाहुति की। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गुप्ता, प्रभु शर्मा  की उपस्थिति में आयोजित पिछले कई दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का हाल पूर्णाहुति केेेे साथ समापन हुआ। इस दौरान नगर निगम की नवनिर्वाचित  महापौर अनीता ममगांंईं, हनुमान मंदिर के  डॉ रामेश्वर दास ,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र अग्रवाल, ,विनोद शर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा गोपी चंद गुप्ता ,पंकज शर्मा, परीक्षित , भाजपा मंडल के अध्यक्ष चेतन शर्मा विवेक गोस्वामी ,जपाल ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: