देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी को चोर कहने के बयान के बाद उत्तराखंड भाजपा में उबाल उठा हूआ है। जिसके कारण बुधवार को कांग्रेस भवन पहुंचे भाजपा कार्यकताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त महासंग्राम हो गया। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई हुई। जिसकों कंट्रोल करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गये। इसमें बीच बचाव के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी उतरना पड़ा।  
दरअसल, पीएम मोदी पर आए दिन राहुल गांधी के तंज कसे जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए विरोध का कार्यक्रम बनाया था। इसके तहत भाजपा महानगर के कार्यकर्ता महानगर कार्यालय से कूच करके दोपहर के करीब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। कांग्रेस की पत्रकार वार्ता चल रही थी। इस बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इतने में ही वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में माहौल गरमा गया। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हाथापाई तक उतर आए। मामला अधिक बढ़ने पर पुलिस वहां पहुंची लेकिन स्थिति संभालने में नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह वहां से कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। इसके बाद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के बाहर ही पीएम मोदी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मामले को सुलटाने में लगी हुई है। लेकिन इसके बाद से ही दोनों पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शांत किया। मारपीट के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी बीच बचाव में उतरना पड़ा। सड़क पर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होने के कारण शहर के मुख्य मार्ग राजपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। जिस समय यह घटना हुई उस समय स्कूल के बच्चों की छुट्टी का समय था जिसके कारण वहां लंबा जाम लग गया।  

Post A Comment: