ऋषिकेश, 27 दिसंबर। बुधवार की देर रात ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर स्थित नटराज चौक के निकट एक बाइक सवार की कार से टकरा जाने के कारण घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात नटराज चौक पर लगभग 10:15 बजे उस समय एक बाइक सवार कमल किशोर पुत्र चंद्रपाल निवासी टीएचडीसी कॉलोनी ऋषिकेश एक कार से टकरा गया। जब वह ऋषिकेश की ओर आ रहा था। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।पुलिस ने मिल मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Post A Comment: