धनारी चकोन मोटर मार्ग पर हुआ हादसा 
उत्तरकाशी। जनपद के धनारी चकोन मोटर मार्ग पर ट्रक खाई में गिरने से चालक व परिचालक की मौत हो गई। धनारी चकोन गांव के ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य किया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम भी बचाव व राहत अभियान के लिए मौके पर पहुंची।
बुधवार को देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर उत्तरकाशी के धनारी चकोन मोटर मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। जिसके कारण ट्रक के परखच्चे उड़ गये। ट्रक में सवार चालक व परिचालक रात भर गहरी खाई में पड़ रहे। सुबह जब दिन निकला तो ग्रामीणों की नज़र ट्रक पर पड़ी जिसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही बचाव व राहत टीमें मौके पर पहुंची। 
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के अनुसार रात 9 से 10 बजे के बीच यह हादसा हुआ है। मारे गए चालक की पहचान 47 वर्षीय सोहन पाल पुत्र रतन सिंह के रूप में हुई है। वह टिहरी गढ़वाल की प्रतापनगर तहसील के दीन गांव का रहने वाला था। इस हादसे में ट्रक में सवार 38 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह की भी मौत हो गई। वह भी उसी गांव का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी ले जाया गया।

Post A Comment: