ऋषिकेश। गढ़वाल महासभा ने प्रदेश में राज्य गीत को लागू किए जाने की मांग की है। गढवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक पत्र प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि वर्ष 2016 में पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा प्रदेश का राज्य गीत "उत्तराखंड देवभूमि मातृभूमि "जिसे गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व लोक गायिका अनुराधा निराला द्वारा अपनी सुरमई आवाजों से सजाया गया था। उसे लागू करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया था ।इसके लिए तीन कमेटियां भी गठित की गई थी। लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 3 वर्ष गुजर जाने के बावजूद सरकारी कार्यक्रमों के उद्घाटन अवसर एवं स्कूल कॉलेजों में अब तक यह राज्य गीत लागू नहीं किया जा सका है ।जबकि राज्य में पर्यटन,तीर्थाटन एवं संस्कृति की धरोहर राज्य गीत माने जाते रहे हैं ।विभिन्न प्रदेशों में राज्य गीत वहां की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करते हैं। पत्र में गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ नेगी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से तुरंत इस संदर्भ में उत्तराखंड के तमाम सरकारी संस्थाओं, स्कूलों को आदेश पारित करने की मांग की है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
गढ़वाल महासभा ने राज्य गीत लागू किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को प्रेषित किया पत्र

Post A Comment: