ऋषिकेश,23दिसम्बर। ऋषिकेश में आयोजित शरद महोत्सव मेले का उद्घाटन महापौर अनीता ममगाईं ने एक समारोह के दौरान किया ।जो कि 6 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। नगर की महापौर अनीता ममगाईं ने मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थिति को संबोधित करते हुए  कहा कि मेले हमारी पारंपरिक संस्कृति को जिंदा रखते हैं ।जिनके  आयोजन से हमारी संस्कृति की पहचान होती है। इस दौरान मेला संयोजक तथा संचालक प्रेम शंकर ने बताया कि मेले के दौरान जहां सभी वर्ग के लोगों के मनोरंजन के लिए झूलों का आयोजन किया गया है। वहीं खाने-पीने और चाट के स्टाल के अतिरिक्त गढ़वाली रसोई ,गारर्मेंट स्टाल के अलावा आधुनिक फर्नीचर का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में 3 जनवरी को धूम सिंह रावत, 5 जनवरी को पंजाबी गायक तथा  अन्य स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Post A Comment: