ऋषिकेश। नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति टिहरी गढ़वाल की कार्यकारिणी के लिए हुए वार्षिक चुनाव के दौरान दिनेश भट्ट को अध्यक्ष तथा सचिव पद पर हुकम रावत को चुन लिया गया है । शुक्रवार को नदी राफटिंग रोटेशन समिति के मुनि की रेती में चुनाव अधिकारी अनुभव पाल तथा विरेंद्र बिष्ट व नवीन नौटियाल की देखरेख में आयोजित चुनाव के दौरान अन्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विकास भंडारी ,सह सचिव पद पर मदन बडोनी,कोषाध्यक्ष पद पर रामपाल भंडारी को चुना गया। जिनके चुने जाने के बाद समिति के सभी में सदस्यो में हर्ष की लहर देखी जा रही है।


Post A Comment: