ऋषिकेश। मुनि की रेती थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन क्षेत्र अधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में शुक्रवार को यातायात का उल्लंघन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस वाला OIMT, MIT, ऑंकरानंद निलयम, पूर्णानंद इंटर कॉलेज, पुष्पा बढेरा इंटर कॉलेज, तपोवन तिराहा,ढालवाला में अलग अलग उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में चेकिंग की गई। अभियान के दौरान करीब डेढ़ सौ दुपहिया वाहनों के चालान करते हुए पुलिस द्वारा एक दर्जन से अधिक स्कूटी व बाइक  सीज की गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने जनहित में सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि नाबालिग बच्चों को बाइक न दे । स्कूटी की स्थिति में हेलमेट पहन कर घर से भेजना सुनिश्चित करे।

Post A Comment: