ऋषिकेश। अब तक लगातार सात बार इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप एवं एशियन मेमोरी चैंपियन 2018 का खिताब जीत चुके तीर्थ नगरी के गौरव मेमोरी मेन प्रतीक यादव को हांगकांग में आयोजित होने जा रही तीन दिवसीय विश्व मेमोरी चैंपियनशिप2018 में भारत का प्रतिनि धित्व करने एवं प्रतियोगिता मैं विजय होने हेतु गढ़वाल महासभा के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर विदा किया गया। इस मौके पर गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने कहा कि जिस प्रकार पिछले कई वर्षों से भारतीय मेमोरी चैंपियनशिप और एशियन मेमोरी चैंपियनशिप का खिताब जीतकर प्रतीक यादव द्वारा प्रदेश ही नहीं अपितु देश का मान बढ़ाया है। उसी तरह अब वह वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप का खिताब जीत देश का मान पूरे विश्व भर में बढ़ाएंगे ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। इंजीनियर की पढ़ाई पूरी कर चुके प्रतीक यादव हांगकांग में 300 से अधिक प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतीक ने बताया कि इस बार उनका मुकाबला पूर्व विजेता चाइना एवं मंगोलिया देश से होना तय है। इस समय मेमोरी की विश्व रैंकिंग में प्रतीक का विश्व भर में चौथा स्थान है जिसे प्रथम स्थान पर लाना चाहते हैं प्रतीक ने कहा कि मां गंगा का आशीर्वाद उनके सर पर है और वह विश्व विजय बनकर ही लौटेंगे। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने बताया कि महासभा द्वारा प्रतीक की जीत के लिए 22 दिसंबर को हवन यज्ञ किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रतियोगिता 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगी  इस मौके पर शुभकामना देने वालों में महासभा के उपाध्यक्ष विनोद जुगलान महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, रवि कुकरेती, हिमित कक्कड़ आशुतोष कुड़ीयाळ, रमेश लिंगवाल मनोज नेगी उपस्थित थे।

Post A Comment: