ऋषिकेश ,28 दिसंबर। ऋषिकेश स्थित शेमफोर्ड लिटिल स्टार स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शुक्रवार को आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही बच्चों द्वारा कराटे का प्रदर्शन भी किया गया। विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा बताया गया कि स्कूल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बच्चों द्वारा स्वर्ण पदक एवं एक बच्चे द्वारा रजत पदक प्राप्त किया गया है।स्कूल के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि स्कूल में कराटे एवं योगा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने चारों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले राघव थपलियाल, आदित्य व्यास, तेजस्विनी एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले आदित्य शर्मा को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। उन्होने कहा कि बच्चे जब छोटे होते हैं तो कच्ची मिटटी की तरह होते हैं। जिस रूप में चाहें उन्हें ढाल सकते हैं। अगर उनकी गलत हरकतों पे खुश नहीं होंगे तो वे उन्हें नहीं करेंगे। और अगर उनकी अच्छे कामों को प्रोत्साहित करेंगे तो वे और अच्छा काम करने के लिए उत्साहित होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास होने से उनमें नेतृत्व क्षमता भी बढ़ती है और इससे जीवन में अनुशासन की भावना को बल मिलता है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज का समय टेक्नोलॉजिकल रेवोल्यूशन का है। रोज़ ही नए-नए गैजेट्स आ रहे हैं।श्री अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक और टीचर्स को सावधान रहने की ज़रूरत है। ये एक आदर्श स्थिति होगी कि बच्चे-किशोर गैजेट्स का इस्तेमाल न करें। लेकिन यदि वे करते हैं, तो किस हद तक करें, यह ध्यान रखना ज़रूरी है।
इस अवसर पर शैंफर्ड स्कूल के प्रबंधक राहुल पवार, प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति कोठियाल, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, विनोद शर्मा, विवेक गोस्वामी, बीजेपी के मंडल महामंत्री पंकज शर्मा, कोऑर्डिनेटर श्रीमती मानसी वर्मा, कुमारी विशाखा, कुमारी गीतिका, गजेंद्र पवार, रवि पवार सहित स्कूल की छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।

Post A Comment: