ऋषिकेश ,29नवम्बर। ऋषिकेश का रेलवे रोड़ आजकल ट्रेफिक जाम का शिकार हो रखा है।पुलिस प्रशासन का फोकस इन दिनों राष्ट्रीय राज मार्ग पर यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगा हुआ है।लेकिन इन सबके बीच ऋषिकेश का दिल कहे जाने वाले रेलवे रोड़ में ट्रेफिक के हालात बेकाबू होने शुरू हो गये हैं।घाट चौक से लेकर अम्बेडकर चौक तक आयेदिन लम्बा जाम लोगों को झेलना पड़ रहा है।शुक्रवार को फिर एक बार जाम के झाम ने लोगों को खूब परेशान किया। आलम यह रहा कि आज दोपहर देर तक रेलवे रोड़ पर जाम में वाहन फंसे रहे और ट्रेफिक रेंगता रहा। कहीं पब्लिक में अवेयरनेस की कमी तो कहीं प्रशासन की नाकाम प्लानिंग ने लोगों को जूझने पर मजबूर कर  दिया। बाजार में उमड़ी भीड़ के आगे पुलिस की तैयारी ध्वस्त हो गई।रेलवे रोड़  पर मनमानी तरीके से वाहनों के चलने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग घंटों जाम से जूझते रहे। इस दौरान कुछ जगहों पर ड्यूटी में सुस्त पड़े पुलिस कर्मचारियो की वजह से भी काफी देर तक जाम नही खुल पाया और जाम में फसें वाहन चालक एक दूसरे को कोसते नजर आये।
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि यातायात व्यवस्था को दूर करने के लिए पुलिस द्वारा आए दिन अनियंत्रित खड़े होने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं आज भी 200 से अधिक चालान किए गए हैं लेकिन सर के छोटी होने के कारण यह दिक्कत आ रही है लेकिन उसके बावजूद भी चौराहों पर लगे यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पूरी मेहनत की जा रही है।
फोटो-शुक्रवार की दोपहर इस तरह रेलवे रोड़ पर ट्रेफिक जाम की दिखी तस्वीर

Post A Comment: