ऋषिकेश। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पीएम मोदी ने जो काम देश के लिए किए हैं। उसे देखते हुए लोगों के पास मोदी से बेहतर विकल्प नहीं है। 

पौड़ी दौरे से पहले ऋषिकेश पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुचाएंगे। 

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के नतीजे निराशाजनक रहे। लेकिन बीजेपी का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है, जो 2019 चुनाव के लिए अच्छी बात है। जब उनसे उनकी उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आलाकमान उन्हें जो जिम्मेदारी देगा, वह उसे इमानदारी से निभाएंगे। 

Post A Comment: