Articles by "मुख्य खबरे"
Showing posts with label मुख्य खबरे. Show all posts
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे। उनका इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने की ओर था। हालांकि बयान को लेकर आलोचना होने पर खट्टर ने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया। उन्होंने ट्विटर पर कार्यक्रम की पूरी वीडियो साझा करते हुए मीडिया पर अपने खिलाफ गुमराह करने वाले और तथ्यहीन अभियान चलाने का आरोप लगाया। खट्टर ने ट्वीट किया,  बेटियां हमारा गौरव हैं। पूरे देश की बेटियां हमारी भी बेटियां हैं।  

दरअसल,खट्टर ने शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में कहा,  अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे (ओ पी) धनखड़जी ने कहा था कि उन्हें (दुल्हनों को) बिहार से लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें (दुल्हनों को) वहां से लाया जाएगा। लेकिन मजाक से हटकर, सवाल यह है कि अगर अनुपात (लिंग अनुपात) सही रहे तो समाज में संतुलन ठीक रहेगा।  गौरतलब है कि धनखड़ ने 2014 में कहा था कि अगर हरियाणा के लड़कों को राज्य में सही जोड़ीदार नहीं मिली तो वह बिहार से उनके लिये दुल्हन लेकर आएंगे। हरियाणा अपने लिंग अनुपात के लिये बदनाम रहा है। खट्टर के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न नेताओं और वर्गों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राहुल ने खट्टर के बयान को  निंदनीय  करार दिया। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कश्मीरी महिलाओं के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की टिप्पणी निंदनीय है। यह दिखाता है कि आरएसएस का वर्षों का प्रशक्षिण एक कमजोर, असुरक्षित और दयनीय व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है। महिलाएं कोई संपत्ति नहीं हैं कि पुरुषों का उन पर स्वामित्व होगा।’’
नई दिल्ली। Reliance Jio को पिछले महीने Jio GigaFiber सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री लैंडलाइन सेवा को टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया था। अब ऐसा लग रहा है की Jio में अपनी लैंडलाइन सेवा का रोल-आउट शुरू कर दिया है। यह GigaFiber सब्क्राइबर्स के लिए है, जिन्होंने प्रिव्यू प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया था। Jio लैंडलाइन सेवा का नाम ‘JioFixedVoice' रखा जाएगा। इसे कुछ चुनिंदा यूजर्स ही अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर करवा के एक्टिवेट करवा पाएंगे। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार JioFixedVoice का इनविटेशन कुछ MyJio ऐप यूजर्स को दिखना शुरू हो गया है। फिलहाल यह नहीं पता की यह कुछ यूजर्स को ही मिलेगा या इसका व्यापक रोलआउट किया जाएगा।
याद दिला दें, Reliance Jio ने सबसे पहले अपने ही कर्मचारियों के मध्य ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बेनिफिट्स में अनलिमिटेड वॉयस और 100GB डाटा एक्सेस सम्मिलित है। इसमें यूजर्स को Jio होम टीवी और Jio ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। एक महीने बाद, Jio को उसकी लैंडलाइन सेवा Jio GigaFiber सब्सक्राइबर्स को ऑफर करते हुए स्पॉट किया गया था। ये वो सब्सक्राइबर्स थे, जो कंपनी के GigaHub होम गेटवे का इस्तेमाल कर रहे थे।
Reliance Jio Fixed Voice लैंडलाइन सेवा का लाभ उठाने के लिए रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स को खुद टेलीफोनी इक्विपमेंट का इंतजाम करना था। अब, जिन यूजर्स ने प्रिव्यू टेस्टिंग के समय GigaFiber को सब्स्क्राइब किया था और Rs 4500 अदा किए थे, उनमें से कुछ सब्सक्राइबर्स को Jio Fixed Voice लैंडलाइन सेवा के इस्तेमाल के लिए चुना जा रहा है।चुनिंदा GigaFiber सब्सक्राइबर्स से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को वेरीफाई करने के लिए बोला जा रहा है, जिससे उन्हें अकाउंट एक्टिवेशन के बाद Jio Fixed Voice सेवा का लाभ मिल सके। ऐसा लग रहा है की जिन यूजर्स ने Rs 2500 सिक्योरिटी डिपॉजिट भरा था, उन्हें सिंगल बैंड राउटर मिल रहा है और वो Jio Fixed Voice ट्रायल की लिस्ट में शामिल नहीं हैं।
मुंबई. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम पहला संदेश दिया है। अपने संदेश में पीएम मोदी ने घाटी में विकास की बात कही है। वहीं, पीएम ने बॉलीवुड से आग्रह किया है कि वह कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग करें।

देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जब स्थितियां नॉर्मल होगी देश ही नहीं दुनियाभर के लोग फिल्मों की शूटिंग करने वहां पर आएंगे। वह अपने साथ कश्मीर के लोगों के लिए रोजगार के कई नए अवसर लेकर आएंगे। 

पीएम मोदी ने कहा- मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री और तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से अपील करता हूं कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में निवेश के बारे में, फिल्म और थिएटर की स्थापना के बारे में जरूर सोचें और प्राथमिकता दें।

इन फिल्म की हो चुकी है शूटिंग 
कश्मीर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए कई मेकर्स की पसंदीदा डेस्टिनेशन है। साल 1964 में शम्मी कपूर और शर्मिला टैगौर की फिल्म कश्मीर की कली काफी पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा जब-जब फूल खिले 60 के दशक की पॉपुलर फिल्में हैं। साल 2000 में आई फिल्म मिशन कश्मीर ने घाटी में फैलने वाले आतंकवाद पर आधारित थी।  

साल 2014 में शाहिद कपूर की फिल्म हैदर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में घाटी की मौजूदा हालत दिखाई थी। अब विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह की शूटिंग होगी। इस साल प्रनूतन बहल और जहीर अब्बास की फिल्म नोटबुक फिल्म की शूटिंग हुई थी। 
मेष राशिफल - ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। वाहनसुख अच्छा रहेगा।
वृषभ राशिफल - आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ होगा। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन राशिफल - गणेशजी कहते है कि आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप में कामुकता अधिक रहेगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है।
कर्क राशिफल - मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। शांतिपूर्वक निद्रा नही मिल पाएगी।
सिंह राशिफल-  आप का आज का दिन शुभफलदायी है। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे।
कन्या राशिफल - आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। 
तुला राशिफल - आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। 
वृश्चिक राशिफल - बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।
धनु राशिफल - गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।
मकर राशिफल - आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी।
कुंभ राशिफल - गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएँगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा।  
मीन राशिफल - अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। 
नई दिल्ली I जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांटने और आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने संबंधी विधेयक को केंद्र सरकार ने दोनो सदनों में बहुमत से पारित करा लिया। इसके बाद बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने की मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब यह विधेयक कानूनी रूप से लागू किया जा सकेगा। 

लोकसभा में बहुमत से पारित हुआ बिल 
बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव रखा था। यहां इसे 72 के मुकाबले 352 मतों से पारित करा लिया गया। वहीं, राज्यसभा में इस प्रस्ताव को पहले ही पारित करा लिया गया था। इसके बाद बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। मंगलवार को राष्ट्रपति ने बिल पर हस्ताक्षर कर दिए। गौरतलब है कि गृह मंत्री द्वारा प्रस्तावित बिल पर मंगलवार को सदन में घंटो चर्चा चली थी। 
नई दिल्ली I कश्मीर में बीती रात से हलचल बहुत तेज हो गई है. महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला नजरबंद किए गए हैं. किसी भी हालात से निपटने के लिए जम्मू और श्रीनगर में धारा 144 लगा दी गई है. कांग्रेस ने घाटी के हालात को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि मैंने जम्मू-कश्मीर में गंभीर घटना की पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन लग रहा है कि सरकार इस चेतावनी को दरकिनार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर को लेकर हलचल तेज हो गई है। आतंकवादी हमले की आशंका और नियंत्रण रेखा पर तनातनी बढ़ने के बीच कश्मीर घाटी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की तैनाती और बढ़ा दी गई है। जम्मू में सोमवार को ऐहतियातन स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है और घाटी में इंटरनेट तथा मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जम्मू में सोमवार को ऐहतियातन स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में आज सुबह 9:30 बजे कैबिनेट की बड़ी बैठक होने जा रही है जिसमें कश्मीर को लेकर कुछ बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। 
LIVE UPDATES
  • जम्मू और कश्मीर में 5 अगस्त की मध्यरात्रि से धारा 144 लागू करने के मद्देनजर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घाटी में सन्नाटा पसरा हुआ है और भी गड़बड़ी की आशंका से निपटने के लिए सुरक्षाबल बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।
  • पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है और उन्हें नजरबंद किया गया है। राज्य के अधिकतर जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। सभी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
  • कश्मीर घाटी के अन्य खतरा संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं जो पिछले हफ्ते यहां पहुंचे थे।शहर में सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, हवाई अड्डे, केंद्र सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठानों जैसे अहम प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। शहर में आने वाली सड़कों पर बैरीकेड लगाए गए हैं।
श्रीनगर I जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार देर रात राज्य के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नेताओं को शांत रहने व अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी. राज्यपाल ने राजनीतिक नेताओं से अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा ना करने की बात कही.

घाटी में बदलते हालात के बीच पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के प्रमुख शाह फैसल और पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन की राज्यपाल से मुलाकात हुई. राजभवन से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा जारी किए परामर्श समेत दिन में हुए घटनाक्रमों से कश्मीर घाटी में डर की स्थिति पैदा होने के बारे में चिंताएं जताई. सरकार ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से जल्द से जल्द लौटने के लिए कहा है.

बयान में कहा गया है कि राज्यपाल मलिक ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के पास अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमलों के संबंध में गंभीर और विश्वसनीय सूचनाएं हैं. इस संदर्भ में सरकार ने परामर्श जारी कर यात्रियों और पर्यटकों से जल्द से जल्द लौटने के लिए कहा है.

मलिक ने कहा साफ तौर से सुरक्षा के लिहाज से उठाए गए कदमों को अन्य मुद्दों से जोड़ा जा रहा है जिसका इससे कोई भी संबंध नहीं है. यही डर की वजह है. उन्होंने नेताओं से अपने समर्थकों से मामलों का घालमेल ना करने, शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा ना करने के लिए कहने का अनुरोध किया. बयान के अनुसार राज्यपाल ने बारामूला में कल और उससे एक दिन पहले श्रीनगर में अनुच्छेद 35ए पर मामलों पर खुद सफाई दी थी.

मलिक ने बारामूला और श्रीनगर में कहा था कि जम्मू कश्मीर को विशेष शक्तियां देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35ए को रद्द करने की कोई योजना नहीं है.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इन दिनों अपनी महा जनादेश यात्रा को लेकर सुर्खियों बने हुए हैं। आगामी चुनाव के मद्देनजर बीजेपी दिग्गज नेता इस यात्रा पर निकले हैं। हाल ही में नागपुर में अपनी यात्रा के दौरान संबोधन में फणनवीस पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए नजर आए। यहां उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मोदी का साथ छोड़ा है उन्हें जनता माफ नहीं करती है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने कहा, 'जिसने छोड़ा मोदी का साथ उसका हुआ सत्यानाश। मोदी का साथ छोड़ने वाले को जनता काफी माफ नहीं करती है।' गौरतलब है महाराष्ट्र चुनाव से पहले फणनवीस जनता से कई तरह के वादे करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने दोबारा सरकार बनने पर राज्य को सूखे से मुक्त करने का वादा भी किया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस अगले कार्यकाल को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि एक बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने जा रही है। देवेंद्र फणनवीस ने अपनी दो-महीने लंबी 'महा जनादेश यात्रा' शुरू की है और गुरुवार को उनके साथ यात्रा शुरु करने के दौरान कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। यह यात्रा दो चरणों में पूरी होगी।
हालांकि बीजेपी और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा भी दिख रही है। जहां सीएम देवेंद्र फणनवीस बीजेपी की ओर से 'महाजनादेश यात्रा' निकाल रहे हैं वहीं शिवसेना भी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के साथ लोगों के दिलों में जगह बनाने में जुटी है। ऐसे में देवेंद्र फणनवीस का मोदी का साथ छोड़ने वाला बयान शिवसेना से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का गठबंधन सरकार है। सरकार का नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस भी कर रहे हैं। वहीं दोनों दल एक साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में आएंगे। जबकि शिवसेना ने भी यह बात साफ कर दी है कि अगर गठबंधन सरकार की वापसी होती है तो दोनों पार्टियां ढाई-ढाई साल सीएम की कुर्सी संभालेंगी। महा जनादेश के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 104 रैलियों, 228 स्वागत सभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि बीजेपी ने इस बार 220 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
1. मेष- स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपन पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी। पेट संबंधी बीमारियों से परेशान होंगे। यात्रा में अवरोध आएगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
2. वृषभ- आप हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। खेलकूद और कला के क्षेत्र कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। संतानों पर खर्च होगा।
3. मिथुन- नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन शुभ है। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा। पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर खड़ा होगा। लघु यात्रा की संभावना है।
4. कर्क-  गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आंख की तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के संबंध में संतोष की भावना जगेगी। धन खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखें। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी।
5. सिंह- आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी, जिसपर अंकुश रखें। शिरदर्द तथा पेट सम्बंधी शिकायतें रहेंगी। दांपत्य जीवन में मेल- जोल रहेगा।
6. कन्या- आज आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। परिजनों और मित्रों के साथ अनबन होगी। आकस्मिक धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर आएगा। कोर्ट- कचहरी और नौकरीपेशा वालों से बचें।
7. तुला- गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। गणेशजी की पूरी कृपा आप पर रहेगी।
8. वृश्चिक- गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।
9. धनु- शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित करने की कोशिश करें। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी- धंधा की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्तियाँ न करें।
10. मकर- गणेशजी आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्य़ के अवसर पर यात्रा का योग है। ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी।
11. कुंभ- प्रणय, रोमांस, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
12. मीन- दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करें। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा।
नई दिल्ली I राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन तलाक बिल को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के साथ ही देश में तीन तलाक कानून 19 सितबंर, 2018 से लागू हो गया. बता दें, मंगलवार को राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास हुआ था. इसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था.

दो दिन पहले लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी तीन तलाक बिल पास हो गया था. बिल के पक्ष में 99 और विपक्ष में 84 वोट पड़े. उसके बाद इस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा गया.

इससे पहले राज्यसभा में तीन तलाक बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव वोटिंग के बाद गिर गया. प्रस्ताव के पक्ष में 84 और विपक्ष में 100 वोट पड़े थे. बिल का विरोध करने वाली कई पार्टियां वोटिंग के दौरान राज्यसभा से वॉकआउट कर गई थीं. इस बिल में तीन तलाक को गैर कानूनी बनाते हुए 3 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान शामिल है.

तीन तलाक देने पर ये हैं प्रावधान

1. मौखिक, लिखित या किसी अन्य माध्यम से पति अगर एक बार में अपनी पत्नी को तीन तलाक देता है तो वह अपराध की श्रेणी में आएगा.

2. तीन तलाक देने पर पत्नी स्वयं या उसके करीबी रिश्तेदार ही इस बारे में केस दर्ज करा सकेंगे.

3. महिला अधिकार संरक्षण कानून 2019 बिल के मुताबिक एक समय में तीन तलाक देना अपराध है. इसलिए पुलिस बिना वारंट के तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर सकती है.

4. एक समय में तीन तलाक देने पर पति को तीन साल तक कैद और जुर्माना दोनों हो सकता है. मजिस्ट्रेट कोर्ट से ही उसे जमानत मिलेगी.

5. मजिस्ट्रेट बिना पीड़ित महिला का पक्ष सुने बगैर तीन तलाक देने वाले पति को जमानत नहीं दे पाएंगे. 

6. तीन तलाक देने पर पत्नी और बच्चे के भरण पोषण का खर्च मजिस्ट्रेट तय करेंगे, जो पति को देना होगा.

7. तीन तलाक पर बने कानून में छोटे बच्चों की निगरानी और रखावाली मां के पास रहेगी.

8. नए कानून में समझौते के विकल्प को भी रखा गया है. हालांकि पत्नी के पहल पर ही समझौता हो सकता है लेकिन मजिस्ट्रेट की ओर से उचित शर्तों के साथ.

नई दिल्ली: आम जनता के लिए अच्छी खबर आई है। एक महीने के अंदर बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दामों में दो बार कटौती हुई है। बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस (LPG) की कीमत में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दरों में नरमी के कारण 62.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई। बुधवार आधी रात से इनकी कीमत 574.50 रुपए होगी। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अब जुलाई 2019 के 637 रुपए प्रति सिलेंडर के स्थान पर अगस्त 2019 में केवल 574.50 रुपए प्रति सिलेंडर देने होंगे।

इससे पहले 30 जून को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100.50 रुपए की कटौती की गई थी। इस कटौती से रसोई गैस की कीमत 1 जुलाई से 637 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई थी, जो कि 737.50 रुपए थी। कुल मिलाकर एक महीने में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 163 रुपए कम हुई है।सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत 494.35 रुपए प्रति सिलेंडर है।

उससे पहले 1 जून को बिना सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं, जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है। जब अंतरराष्ट्रीय दरों में वृद्धि होती है तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और जब दरें नीचे आती हैं तो सब्सिडी में कटौती की जाती है। 
नई दिल्ली। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैसे तो बहुत बातें की पर सबसे ज्यादा चर्चा उनकी कश्मीर पर कही गई बात पर हुई। मोदी ने कहा कि कश्मीर के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिये बेताब हैं और उम्मीद जताई कि विकास की शक्ति, बम-बंदूक की शक्ति पर हमेशा भारी पड़ती है और जो लोग विकास की राह में नफरत फैलाना चाहते हैं, अवरोध पैदा करना चाहते हैं, वो कभी अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो सकते। मोदी ने विकास कार्यों में लगे अधिकारियों से भी अपील की कि वे शोपियां, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग जिले के अति संवेदनशील इलाके में भी बिना किसी भय के पहुँचे। मोदी ने अपने कार्यक्रम में जून महीने में जम्मू कश्मीर में आयोजित ‘गांव की ओर लौट चले’ जैसी ग्रामीण सशक्तिकरण पहल का जिक्र किया जो लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किया गया था। 

मोदी ने ये बातें ऐसे समय पर कहीं जब उनकी सरकार ने राज्य में केंद्रीय बलों के करीब दस हजार कर्मियों को भेजने का फैसला किया है। जाहिर-सी बात है मोदी की इस बात पर राजनीति तो होनी ही थी। हालांकि जम्मू-कश्मीर के नेता मोदी के विकास वाली बातों को मुद्दा ना बनाकर सरकार के फैसले को बड़ा मद्दा बना रहे हैं जिसके तहत दस हजार अतिरिक्त सैन्य कर्मियों को कश्मीर में भेजा जा रहा है। लेकिन निशाने पर मोदी ही हैं। पहले आपको सरकार के फैसले के बारे में बता देते हैं। केंद्र ने आतंकवाद को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कश्मीर घाटी में केंद्रीय बलों के करीब दस हजार कर्मियों को भेजने का आदेश दिया है। अधिकारियों की माने तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 जुलाई को तत्काल आधार पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 100 कंपनियां तैनात करने का आदेश दिया है। एक कंपनी में करीब 100 कर्मी होते हैं। अधिकारियों ने इस बात की भी संभावना जताई कि जरूरत पड़ने पर घाटी में 100 और कंपनियां भेजी जा सकती हैं। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया जब मुख्य सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल दो दिन के कश्मीर दौरे से वापस लौटे थे। डोभाल ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की थी। 
नई दिल्ली। सरकार मंगलवार को राज्यसभा में तत्काल तीन तलाक बिलपेश करेगी। सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि इस बिल को कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक सहित अन्य पार्टियों के वॉकआउट के बीच लोकसभा पहले ही ध्वनिमत से इसे पारित कर चुकी है। बता दें कि यह बिल 16वीं लोकसभा में भी पारित किया गया था, लेकिन राज्यसभा में अटक गया था।

इस बिल में तत्काल तीन तलाक को अपराध माना गया है और ऐसा करने वाले मुस्लिम पुरुषों को सजा देने का प्रावधान किया गया है। कई विपक्षी दल इस बिल का कड़ा विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि यह बिल लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक जैसी पार्टियों की मांग है कि इसे समीक्षा के लिए संसदीय समिति के पास भेजा जाए।

खास बात यह है कि निचले सदन के विपरीत सत्तारूढ़ गठबंधन को राज्यसभा में इसे पारित कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि यहां पर उसे बहुमत प्राप्त नहीं है। भाजपा के लिए मुश्किल यही खत्म नहीं होती है। जदयू जैसे राजग के कुछ सहयोगी दलों ने भी इस बिल पर अपनी आपत्ति जताई है।

बहरहाल, भाजपा के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है, लेकिन उसने बीजू जनता दल, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन से पिछले सप्ताह आरटीआई विधेयक राज्यसभा में पारित कराया था। तीन तलाक बिल को राज्यसभा में पास कराने को लेकर भी भाजपा को इन दलों से समर्थन की फिर से उम्मीद है।
देहरादून I कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) है। कहने को तो प्रतिवर्ष 26 जुलाई को प्रदेश सरकार की ओर से कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर सेना के इन जांबाजों की बहादुरी को याद कर इनकी शहादत को नमन किया जाता है। इन वीर सपूतों की स्मृतियों में लगाए गए शिलापट बदहाल हैं। कई जगह तो शिलापट मौजूद ही नहीं हैं। 
तत्कालीन सरकार ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के नाम से बल्लीवाला चौक, बल्लूपुर चौक, न्यू कैंट रोड, चांदमारी, तुनवाला चौक, श्यामपुर (प्रेमनगर), तेलूपुर, नेहरुग्राम, कैनाल रोड आदि स्थानों पर शहीद के नाम पर सड़कों का नामकरण किया था।

इन सड़कों को इंगित करने के लिए सड़क किनारे संगमरमर के शिलापट भी लगाए गए थे, लेकिन अब कई स्थानों पर शिलापट गायब हैं। राजधानी में शायद ऐसा कोई मार्ग हो जिसे कारगिल शहीद के नाम से पहचाना जाता हो। यहां तक कि सरकारी फाइलों में भी सड़कों का पुराने नाम ही अंकित हैं। 

दून के रहने वाले वीर सपूत मेजर विवेक गुप्ता, स्क्वाड्रन लीडर राजीव पुंडीर, राइफलमैन विजय भंडारी, नायक मेख गुरुंग, राइफलमैन जयदीप भंडारी, राइफलमैन नरपाल सिंह, सिपाही राजेश गुरुंग, नायक हीरा सिंह, नायक कशमीर सिंह, नायक देवेंद्र सिंह, लांस नायक शिवचरण सिंह, नायक बृजमोहन समेत 19 जांबाज कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। 

फाइलों में कैद हैं राज्य सरकार के वादे 
कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार ने कई घोषणाएं की थी। इनमें में केंद्र सरकार की ओर से की गई घोषणाएं तो लगभग पूरी हो गई हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से की गई घोषणाएं आज तक भी फाइलों में कैद हैं। 

वादे जो हुए पूरे और जो रह गए अधूरे

- 10 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि।
 - शहीद की पत्नी को प्रतिमाह उचित पेंशन।
 - माता—पिता को प्रतिमाह 5000 रुपये पेंशन।
 - शहीद सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति व स्नातक तक निशुल्क शिक्षा।
 - शहीद सैनिक की पत्नी व माता—पिता को ग्रीन कार्ड जारी। 

अधूरे वादे
 - शहीदों के आश्रिताें को ग्रीन कार्ड पर उचित मान-सम्मान देना। 
 - शहीद के माता-पिता को धारा 8/01 के तहत सम्मानित नागरिक की सूची में शामिल करना। 
 - अधिकारियों द्वारा शहीदों के परिवारों के घर जाकर समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना। 
 - शहरी क्षेत्र में मकान बनाने के लिए प्लाट या ग्रामीण क्षेत्र में पांच बीघा भूमि देने। 
 - शहीद के नाम पर नजदीकी स्कूलों का नामकरण। 
 - निजी/पब्लिक स्कूलों में शहीद के  बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना। 
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा में ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ को चर्चा एवं पारित करने के लिये पेश किया जिसमें विवाहित मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की संरक्षा करने और उनके पतियों द्वारा तीन बार तलाक बोलकर विवाह तोड़ने को निषेध करने का प्रावधान किया गया है। इसी चर्चा में भाग लेते हुए AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म कर रही है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून महिलाओं के खिलाफ है और आप उनकों सड़क पर लाने का काम कर रहे हैं।

ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में शादी एक करार है और आप इसे सात जन्मों का बंधन न बनाएं। तीन तलाक को लेकर पहले ही BJP की सहयोगी JDU ने इसका विरोध कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा महिलाओं को लेकर इतना सोचती है तो अपने सांसदों को पहले सबरीमाला मंदिर लेकर जाये। तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को निषेध करने वाले विधेयक को महिलाओं के लिए न्याय देने लिए उठाया गया कदम करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी इसके जरिए प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाते हुए मुस्लिम महिलाओं हक उनका दे रहे हैं जो राजीव गांधी ने 1980 के दशक में नहीं किया था। 
कोलंबो: अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन और हेयर स्टाइल के साथ-साथ सटीक यार्कर फेंकने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे करियर का आखिरी मैच खेलने जा रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए विश्व कप के दौरान भारत के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि ये मलिंगा के वनडे करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है लेकिन मलिंगा ने संन्यास की अलग योजना बना रखी थी। ऐसे में वो अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में घरेलू दर्शकों के सामने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। 
ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर 
मलिंगा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर बेहद सफल रहा। मलिंगा ने साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करके की थी। इसके बाद इसी साल उन्होंने यूएई के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया। 15 साल लंबे अपने क्रिकेट करियर में मलिंगा ने 30 टेस्ट में 101, 225 वनडे में 335 और 73 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 97 विकेट हासिल किए। उन्होंने साल 2011 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था उसके बाद से वो टी-20 और वनडे क्रिकेट खेलते रहे। उनकी कप्तानी में ही श्रीलंका ने साल 2014 में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। 
इंग्लैंड के खिलाफ रहे थे जीत के हीरो
हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित क्रिकेट विश्व कप में मलिंगा अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 7 मैच की 7 पारियों 13 विकेट झटके। लीग दौर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। करियर के चौथे और आखिरी विश्व कप में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उन्होंने 55 रन देकर तीन विकेट झटके।
विश्व कप इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज
करियर में चार बार विश्व कप में शिरकत करने वाले मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन किया। साल 2007 और 2011 में विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम के सदस्य रहे। इस बार इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप से वो श्रीलंका के लिए क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर दूसरे सबसे सफल और विश्व कप इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज के रूप में वापस लौटे। विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका के लिए 29 मैच खेले जिसकी 28 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.69 की औसत से 56 विकेट हासिल किए। विश्व कप के इतिहास में उनसे उनसे ज्यादा विकेट ग्लैन मैक्ग्रा(71) और मुथैया मुरलीधरन(69) ने हासिल किए हैं। 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ झटके थे 4 गेंद में 4 विकेट
विश्व कप के इतिहास में मलिंगा के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। पहली बार साल 2007 में विश्व कप में शिरकत करते हुए उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी जिसकी चमक 12 साल बाद भी फीकी नहीं पड़ी है। 2007 में  में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में उन्होंने चार गेंद में लगातार चार विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये अनोखा कारनामा करने वाले वो दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे। मलिंगा के ये कारनामा करने के एक दशक बाद भी और कोई खिलाड़ी अब तक ऐसा नहीं कर सका है। इसके बाद मलिंगा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। उनके टीम में रहते श्रीलंकाई टीम 2007 और 2011 में लगातार दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची। लेकिन दोनों ही बार खिताब जीतने में नाकामयाब रही। 
विश्व कप में दो बार हैट्रिक लेने वाले एकलौते गेंदबाज
लसिथ मलिंगा विश्व कप इतिहास में दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले एकलौते गेंदबाज है। मलिंगा ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार गेंद में चार विकेट लेने के बाद साल 2011 में कीनिया के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया था। उनके अलावा विश्व कप के 44 साल के इतिहास में उनके अलावा 9 गेंदबाज हैट्रिक लेने में सफल हुए हैं। 
नई दिल्ली: सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय ने तारीख बढ़कर अब 31 अगस्त 2019 कर दी है। अब लोगों को रिटर्न फाइल करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है। पहले आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, 'केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2019 कर दिया है।' 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाने के निर्णय से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब करदाता को एक अगस्त से रिटर्न भरने पर पांच हजार रुपए का जुर्माना नहीं देना पड़ेगा। ये रिटर्न वित्तवर्ष 2018-19 के लिए भरा जाएगा। 31 अगस्त की तारीख व्यक्तिगत करदाता, हिंदू अनडिवाइडेड फैमेली और ऐसे टैक्सपेयर्स जिनके अकाउंट ऑडिट नहीं होते हैं उनके लिए हैं। 
दूसरी कैटेगरी जैसे कंपनी और फर्म के वर्किंग पार्टनर के लिए 31 अगस्त 2019 की तारीख लागू नहीं होती। इनके लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। जिन लोगों को सेक्शन 92ई के तहत रिपोर्ट जमा करनी होती है उनके लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर 2019 है। अगर आपकी आय 2.5 लाख रुपए से कम है तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की जरूरत नहीं है। 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए ये सीमा 3 लाख रुपए है और 80 साल से ऊपर के लोगों के लिए 5 लाख रुपए है।
नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली भारतीय टी20 टीम के सदस्य हरफनमौला क्रुणाल पंड्या ने कहा कि वह कप्तान विराट कोहली से जीत का जज्बा और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी से धैर्य रखना सीखना चाहते हैं। पिछले साल चार नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले क्रुणाल ने अब तक 11 मैचों में 11 विकेट झटकने के साथ पांच पारियों में 23 के औसत से 70 रन भी बनाये है। कप्तान कोहली के जज्बे से प्रभावित क्रुणाल ने कहा, ‘‘ मैं विराट (कोहली) से सीखना चाहूंगा कि लगातार अच्छा करने की भूख कैसे बरकरार रखी जाती है। वह कैसे हर प्रारूप में इतना निरंतर प्रदर्शन करते हैं। हर मैच में वह शून्य से शुरू करते हैं फिर काफी रन बनाते हैं और टीम को जीत दिलाते हैं।’’ महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘माही भाई (धोनी) की तरह का फिनिशर (मैच खत्म करने वाला) भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई हुआ ही नहीं है, मेरे हिसाब से तो विश्व क्रिकेट में ऐसा कोई नहीं रहा है। 

उन्होंने लगातार ऐसा कर के दिखाया है। मुझे लगता है उनके पास धैर्य है और परिस्थितियों के मुताबिक खेलने की क्षमता है। मैं माही भाई और विराट (कोहली) से यह दोनों चीज सीखने की कोशिश करूंगा।’’ क्रृणाल भारत ए टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर गये हैं जहां उन्होंने अपने हरफनमौला खेल से प्रभावित किया। वेस्टइंडीज ए के खिलाफ उन्होंने तीन एकदिवसीय मैचों में सात विकेट झटके जिसमें पारी में पांच विकेट भी शामिल है। उन्होंने बल्लेबाजी का हालांकि ज्यादा मौका नहीं मिला लेकिन श्रृंखला के चौथे मैच में उन्होंने 45 रन की पारी खेली। भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज दौरे के शुरू होने का मैं इंतजार कर रहा हूं क्योंकि आगे बहुत क्रिकेट है। मैं मौका मिलने पर गेंद और बल्ले दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।’’
बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) सरकार रहेगी या जाएगी, इस पर सोमवार को विधानसभा में फैसला होने की संभावना है। वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने भरोसा जताया है कि यह (सोमवार) कुमारस्वामी सरकार का आखिरी दिन होगा। दरअसल, गठबंधन के विधायकों के इस्तीफों के बाद एच डी कुमारस्वामी नीत सरकार ने 19 जुलाई को बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल द्वारा दी गई दो समय-सीमाओं का पालन नहीं किया था। उधर कर्नाटक में एचडी कुमार स्वामी सरकार के शक्ति परीक्षण को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच बीएसपी प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा कि उनका एकमात्र विधायक सरकार के पक्ष में वोट देगा। मायावती ने ट्वीट में कहा कि कर्नाटक में बीएसपी के एकमात्र विधायक एन महेश को कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में वोट करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर गठबंधन सरकार के चर्चा खींचने की अब भी कोशिशें करने की खबरों और सुप्रीम कोर्ट से कोई ना कोई राहत मिलने की उम्मीद के बीच कांगेस तथा जद(एस) बागी विधायकों का समर्थन वापस हासिल करने के लिए अब तक प्रयासरत हैं। कुमारस्वामी और कांग्रेस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रूख कर आरोप लगाया था कि राज्यपाल ने उस वक्त विधानसभा की कार्यवाही में हस्तक्षेप किया, जब विश्वास मत पर चर्चा चल रही थी। साथ ही, उन्होंने 17 जुलाई के शीर्ष न्यायालय के आदेश पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। आदेश में कहा गया था कि बागी विधायकों को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे की समय सीमा और विश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुक्रवार तक संपन्न करने की समय सीमा को नजदअंदाज किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित कर दी गई थी।