ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर नर्सिंग छात्रा उमंग को मिस फ्रेशर ब्लोसम्स- 2018 चुना गया। बृहस्पतिवार को एम्स के नर्सिंग कॉलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में जल्द ही यूएस स्टेंडर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा, जिससे देश ही नहीं दुनिया को संस्थान से विश्व स्तरीय अच्छे मेडिकल प्रोफेशनल मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डा.कलाम ने कहा था कि व्यक्ति की आर्थिक पृष्ठभूमि कैसी भी हो, सोच से व्यक्ति हमेशा अमीर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा होनी चाहिए, तभी वह जीवन में मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर एम्स निदेशक ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। एम्स निदेशक प्रो.रवि कांत ने  कहा कि एम्स दुनिया को विश्व की सबसे बेहतरीन नर्सें देगा। इस अवसर पर बच्चों ने राजस्थानी व गढ़वाली लोकनृत्य और पंजाबी भांगड़ा की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर मिस फ्रेशर के लिए रैंप वॉक,टेलेंट और क्वेश्चन तीन राउंड हुए। जिसमें को उमंग को मिस फ्रेशर चुना गया। निर्णायक मंडल में रूचिका रानी, प्रसन्न जैली व मलार कोडी शामिल थीं। नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डा.सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल से नर्सिंग बैच 60 से बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी एम्स में से ऋषिकेश एम्स में नर्सिंग की सबसे अधिक सीटें हो गई हैं। देश में बेसिक डिप्लोमा इन ऑपरेटिंग रूम नर्सिंग कि कोर्स देशभर में सिर्फ एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है। इस अवसर पर उप निदेशक प्रशासन अंशुमन गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक रश्मि रावत, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एसवी पांडे, डीन विनय कुमार वस्तिया,वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर वसंता कल्याणी आदि मौजूद थे।

Post A Comment: